प्रोफेसर का दावा: ट्रंप ही बनेंगे राष्ट्रपति, 30 साल से कर रहे हैं सटीक आंकलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग बेशक 8 नवंबर को होनी है लेकिन उससे पहले ही दावों और भविष्यवाणी का दौर शुरू हो चुका है। कोई डोनाल्ड ट्रंप के जीतने का दावा कर रहा है तो कोई हिलेरी क्लिंटन के पहली महिला राष्ट्रपति होने की भविष्यवाणी कर रहा है।
हालांकि ऐसा ही एक दावा किया है अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के इतिहास के एक प्रोफेसर ने, जिनका कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला बेशक टक्कर का हो लेकिन बाजी डोनाल्ड ट्रंप के हाथ ही लगेगी। उनके दावे को इसलिए हल्के में भी नहीं लिया जा सकता क्योंकि अमेरिकी चुनावों पर बारीकी से नजर रखने के कारण पिछले 32 सालों में उनका एक भी आंकलन गलत नहीं निकला है।
उन्होंने जिसके भी राष्ट्रपति बनने का दावा किया अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित कुर्सी पर वह ही बैठा। उनका यह दावा वतर्मान राजनीतिक समीकरणों, सामाजिक हालातों और जनता के मूड को भांपने की अनोखी काबिलियत पर निर्भर रहता है। जिसके परिणाम हमेशा सटीक ही निकले हैं। आइए बताते हैं कि किन आधार पर प्रोफेसर एलन लिचमैन यह दावा करते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप को बताया आगामी चुनावों का विजेता
अपनी किताब Predicting the Next President: The Keys to the White House 2016 में अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर लिचमैन ने उन कारणों का जिक्र किया है।
पार्टी मैंडेट
प्रतियोगिता
सत्ता विरोधी लहर
तीसरी पार्टी
लघु अवधि अर्थव्यवस्था
लंबी अवधि अर्थव्यवस्था
नीति में बदलाव
समाजिक अशांति
भ्रष्टाचार
विदेश, सैन्य विफलता
विदेश, सैन्य सफलता
करिश्माई व्यक्तित्व
विरोधी का करिश्माई व्यक्तित्व