फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump condemns Kabul attack

काबुल आत्मघाती हमले पर बोले ट्रंप, कहा- अब नहीं चलेगी तालिबान की क्रूरता

Sun, 28 Jan 2018 11:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump condemns Kabul attack

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काबुल में हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट की निंदा की है जिसमें 95 लोग मारे गए थे और 160 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले बाद ट्रंप ने एक कड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा, 'अब सभी देशों को तालिबान और उसका समर्थन करने वाले आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।'

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, 'मैं शनिवार को काबुल में हुए घृणित कार बम हमले की निंदा करता हूं कि जिसमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए। यह क्रूर हमला हमारे और हमारे अफगान साझेदारों के संकल्प को मजबूत करता है।' अफगानिस्तान को आतंकवादियों से मुक्त कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, 'तालिबान की क्रूरता नहीं चलेगी।'
विज्ञापन


काबुल के भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोटकों से भरी एंबुलेंस में शनिवार को विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 95 लोग मारे गए और 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह इस युद्धग्रस्त देश में हाल के वर्षों में हुआ सबसे बड़ा हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed