फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump believes in Kim jong un Nuclear deal is possible with North Korea

डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोन पर जताया भरोसा, उत्तर कोरिया के साथ संभव है परमाणु समझौता

Thu, 27 Sep 2018 12:51 PM IST
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Updated Thu, 27 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump believes in Kim jong un Nuclear deal is possible with North Korea
KIm Jong un-Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ परमाणु समझौते को लेकर चल रही अपनी बातचीत के बचाव में कहा कि उन्होंने जून में हुई ऐतिहासिक वार्ता के दौरान समय के अलावा और कुछ नहीं दिया है। ट्रंप ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर वह अपने रुख पर अब भी अडिग हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा सत्र से इतर कई मुद्दों पर हुए समाचार सम्मेलन में ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि उत्तर कोरिया के खिलाफ लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध बरकरार रखने के बावजूद वह मानते हैं कि किम उनके करीबी संबंधों की वजह से समझौता चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। वह मुझे पसंद करते हैं और मैं उन्हें, इसीलिए हम साथ आए।'

ट्रंप ने कहा, 'वह समझौता करना चाहते हैं और मैं समझौता करना चाहूंगा। हालांकि उन्होंने इसे लेकर कोई समय सीमा नहीं तय की कि दोनों नेता इस विवाद को कब सुलझाएंगे। हम समय का कोई खेल नहीं खेल रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप और उनके शीर्ष कूटनीतिज्ञ माइक पोम्पिओ सिंगापुर शिखर वार्ता के बाद से जारी गतिरोध को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप और किम के बीच दूसरी वार्ता की तैयारी करने के लिए पोम्पिओ अगले महीने प्योंगयांग जाने की योजना बना रहे हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को कहा कि वह भी किम से अलग से मुलाकात करना चाहते हैं।


ट्रंप की यह आशावादी टिप्पणियां ऐसे संदेहों के बीच आई है जिनके मुताबिक किम अपने हथियार भंडार को शायद ही खत्म करे क्योंकि यही एकमात्र रास्ता है जो किम साम्राज्य के तानाशाही शासन को जारी रखने की गारंटी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed