{"_id":"5af46aad4f1c1b87098b8fcd","slug":"donald-trump-and-kim-jong-un-will-meet-in-singapore-on-june-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में 12 जून को मिलेंगे ट्रंप और किम, विश्व शांति की दिशा में मुलाकात को सफल बनाने की कोशिश ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सिंगापुर में 12 जून को मिलेंगे ट्रंप और किम, विश्व शांति की दिशा में मुलाकात को सफल बनाने की कोशिश
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात 12 जून को सिंगापुर में होगी। दोनों नेताओं की इस ऐतिहासिक मुलाकात में कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा होगी। तीन अमेरिकी नागरिकों को रिहा कराकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो के वापस अमेरिका लौटने के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
The highly anticipated meeting between Kim Jong Un and myself will take place in Singapore on June 12th. We will both try to make it a very special moment for World Peace!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों अमेरिकियों के वापस लौटने पर ट्रंप ने खुद उनका स्वागत किया और इसके लिए किम की प्रशंसा भी की। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि किम जोंग उन और मेरी बहुप्रतीक्षित मुलाकात 12 जून को सिंगापुर में होगी। हम दोनों कोशिश करेंगे कि विश्व शांति की दिशा में इस पल को खास बनाया जा सके।
किम के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान किसी सौदे पर पहुंचने की संभावनाओं पर चर्चा करने में ट्रंप ने सावधानीपूर्वक आशावादी रवैया दर्शाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस सम्मेलन में हम एक ऐतिहासिक समझौते पर पहुंचेंगे।
इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि बातचीत असफल भी हो सकती है। हालांकि तीन अमेरिकियों की रिहाई से ट्रंप को उम्मीद बंधी है। इसी वजह से इस मुलाकात के प्रति वे और भी अधिक आशावादी रवैया अपना रहे हैं। इससे पहले तीन अमेरिकियों की रिहाई पर किम की प्रशंसा करते हुए ट्रंप ने कहा था, ‘हम एक नई पहल की शुरूआत कर रहे हैं। मेरा मानना है कि कुछ सार्थक करने का हमारे पास एक बेहद अच्छा अवसर है। बहुत ढेर सारी अच्छी चीजें होने वाली हैं।’