फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump accused his predecessor Barack Obama of wiretapping his office, ask for probe

मेरी जासूसी कराते थे ओबामा, जांच हो: डोनल्ड ट्रंप

Mon, 06 Mar 2017 02:46 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 06 Mar 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump accused his predecessor Barack Obama of wiretapping his office, ask for probe
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने संसद से आग्रह किया है कि चुनावी अभियान के दौरान बराक ओबामा ने कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग किया था या नहीं इसकी जांच की जाए। इससे पहले ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती पर फोन टैप करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


ट्रंप के प्रेस सचिव ने कहा कि चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के आरोप की भी जांच होनी चाहिए क्योंकि यह काफी गंभीर आरोप है। ट्रंप ने इस मामले में कई ट्वीट किए हैं लेकिन उन्होंने कोई सबूत मुहैया नहीं कराया है। इस आरोप पर ओबामा के प्रवक्ता ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने किसी भी अमरीकी नागरिक को सर्विलांस पर रखने का आदेश नहीं दिया था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव में रूसी समर्थन को लेकर ट्रंप जांच के घेरे में हैं। ऐसे में ट्रंप ने इस हफ्ते के आखिरी में अपने घर फ्लोरिडा से ट्वीट कर इस तरह के आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने इस कथित फोन टैपिंग की तुलना निक्सन के वाटरगेट स्कैंडल से की है। वाटरगेट अमरीका में 1972 का प्रमुख राजनीतिक स्कैंडल है। वाटरगेट के बाद राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के सनसनीखेज दावे से गरमाई अमेरिका की राजनीति

Donald Trump accused his predecessor Barack Obama of wiretapping his office, ask for probe
donald trump
ट्रंप के इस सनसनीखेज दावे के बाद वहां की दोनों प्रमुख पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट ने विस्तृत जानकारी मांगी है। फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रूबियो ने रविवार को कहा इस मामले में व्हाइट हाउस को जवाब देना चाहिए कि राष्ट्रपति वास्तव में कह क्या रहे हैं।

हालांकि व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने इस मामले में कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने कहा, ''2016 में चुनाव से ठीक पहले राजनीति से प्रेरित जांच के आदेश दिए गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले की जांच में अनुरोध किया है कि कांग्रेसनल इंटेलिजेंस कमेटी इस बात की भी जांच करे कि 2016 में कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग तो नहीं किया गया।''

उन्होंने कहा कि इस मामले में जब तक कुछ ठोस हो नहीं जाता है तब तक न तो व्हाइट हाउस और न ही राष्ट्रपति कोई टिप्पणी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed