{"_id":"5aa1e8174f1c1b9a758b4686","slug":"donald-trump-accepts-the-offer-to-meet-north-korea-leader-kim-jong-un-by-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग की मिलने की पेशकश को ट्रंप ने स्वीकार किया, मई में हो सकती है मुलाकात","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
किम जोंग की मिलने की पेशकश को ट्रंप ने स्वीकार किया, मई में हो सकती है मुलाकात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की बात कही है। वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के अनुसार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस वार्ता की पेशकश की थी।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के दूत ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को किम जोंग से मई में मिलने की इच्छा जाहिर की है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख चुंग ईयू-योंग द्वारा किम जोंग के साथ दक्षिण कोरियाई अधिकारियों की सोमवार को हुई बैठक के बारे में ट्रम्प को जानकारी देने के बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, "किम ने परमाणु निरस्त्रीकरण और परमाणु या मिसाइल परीक्षणों को रोकने पर प्रतिबद्धता जाहिर की है।"
विज्ञापन
चुंग ईयू-योंग ने व्हाइट हाउस में कहा कि मई में ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच मुलाकात होगी। चुंग ने कहा कि किम ने भविष्य में परमाणु बम और मिसाइल टेस्ट न करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
ये घोषणा एक दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल की इस हफ्ते उत्तर कोरिया के नेता के साथ हुई वार्ताओं के बाद आई है।
एक प्रेस वार्ता में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, ''हमने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया कि मुलाकात के दौरान किम जोंग-उन ने कहा कि वो परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस जानकारी के जवाब में कहा कि वो मई तक किम जोंग-उन से मिलकर स्थाई परमाणु निरस्त्रीकरण हासिल करना चाहते हैं।''
किम और ट्रम्प ने पिछले साल एक दूसरे पर आक्रामक टिप्पणियां की थी जिससे युद्ध जैसा माहौल बन गया था। अमेरिका पर परमाणु हमला करने के लिए मिसाइल विकसित करने में सक्षम होने की उत्तर कोरिया लगातार कोशिशें कर रहा था। अब दोनों के बीच यह बैठक उस तनावपूर्ण गतिरोध को हल करने की दिशा में एक नाटकीय सफलता होगी।