फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Defense Minister Nirmala Sitharaman completes five-day US tour

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण का पांच दिवसीय अमेरिकी दौरा संपन्न, इन अहम मामलों पर हूई चर्चा

Sat, 08 Dec 2018 10:46 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Sat, 08 Dec 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Nirmala Sitharaman completes five-day US tour
निर्मला सीतारमण

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई। अधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा हिंद महासागर में भारत की नौसैन्य क्षमताओं को बढ़ाकर दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को गति देने पर केंद्रित थी। साथ ही इसका मकसद ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में अमेरिकी कंपनियों की भागीदारी और द्विपक्षीय रक्षा कारोबार को बढ़ाना भी था। 

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान एफ-16 विमानों के भारत में निर्माण या ड्रोन संबंधी सौदों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। अधिकारियों के मुताबिक रक्षा क्षेत्र में भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अमेरिका का रवैया सकारात्मक है और वह ऐसे कदम उठा रहा है जिससे उसे सामरिक लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


सीतारमण ने सोमवार को पेंटागन में पत्रकारों से कहा कि दोनों देशों की इच्छा रक्षा क्षेत्र में सकारात्मकता और तेजी से आगे बढ़ने की है। पिछले एक महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कई नेताओं से मुलाकात की है। उन्होंने सिंगापुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन से इस इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की थी। वहीं, इसी साल गर्मियों के दौरान अमेरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।


रक्षामंत्री के रूप में पहली अमेरिका यात्रा के दौरान सीतारमण का भव्य स्वागत किया गया। सीतारमण ने अपनी इस यात्रा के बारे में कहा कि यह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे ले जाने में मददगार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed