{"_id":"5b54a7b94f1c1b51748b67a5","slug":"deadly-attack-in-trader-joe-s-supermarket-in-los-angeles-silver-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: दादी-प्रेमिका की हत्या के बाद सुपरमार्केट में घुसा युवक, लोगों को बनाया बंधक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: दादी-प्रेमिका की हत्या के बाद सुपरमार्केट में घुसा युवक, लोगों को बनाया बंधक
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
एक युवक अपनी दादी और प्रेमिका को गोली मारने के बाद फरार हुआ। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान युवक की कार एक खंभे से टकरा गई। युवक कार छोड़कर एक सुपरमार्केट में घुस गया। उसने सुपरमार्केट में मौजूद लोगों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। चारों तरफ से घिरने के बाद बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि घटना पर उनकी नजर है।
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक ग्रेसेटी ने बताया कि सुपरमार्केट में एक महिला की मौत हो गई है। अधिकारी सशस्त्र राइफलों के साथ सिल्वर लेक इलाके में ट्रेडर जो के पास तैनात थे और शीशे के जरिये बंधकों पर नजर रखे हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संदिग्ध चार बंधकों के साथ मुख्य द्वार से बाहर आया। पुलिस ने तत्काल उन्हें घेरा और संदिग्ध की पहचान कर उसे एंबुलेंस में ले गए। उसके हाथ से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट बैरी मांटगोमेरी ने बताया कि जांज अधिकारियों के मुताबिक वह दक्षिण लॉस एंजिलिस में अपनी दादी और प्रेमिका को गोली मारने के बाद भाग गया था। संदिग्ध का नाम अभी नहीं बताया गया है। अधिकारियों ने हॉलीवुड के पास संदिग्ध की कार रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह रुका नहीं। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान उसने अधिकारियों पर गोलियां चलाईं। हालांकि कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने जवाबी फायर भी किया था। मौके पर 18 एंबुलेंस और 100 फायर फाइटर्स मौजूद थे।
विज्ञापन