{"_id":"5afa17c84f1c1b894c8b4b76","slug":"data-misuse-facebook-suspends-200-apps-as-part-of-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":" न हो यूजर्स का डाटा चोरी Facebook ने हटाए 200 एप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
न हो यूजर्स का डाटा चोरी Facebook ने हटाए 200 एप
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Tue, 15 May 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक ने यूजर्स डाटा के दुरुपयोग से संबंधित जांच के तहत अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद करीब 200 एप हटा दिए हैं।
विज्ञापन
फेसबुक प्रोडक्ट पार्टनरशिप के उपाध्यक्ष इमे आर्किबोंग ने सोमवार को ऑनलाइन बयान में कहा कि मामले की जांच की प्रक्रिया जोरों पर है। हमारे पास इन एप्स की जांच करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञों की बड़ी टीमें हैं।
यह टीम जितनी जल्दी हो सके इस काम को पूरा करने में लगी है। अब तक हजारों एप की जांच की जा चुकी है और करीब 200 एप हटा दिए गए हैं। इस बात की पूरी तरह से जांच जारी है कि इन एप ने वास्तव में किसी भी डाटा का दुरुपयोग किया है या नहीं।
विज्ञापन
हम उन्हें बैन करेंगे और वेबसाइट के जरिये अपने यूजर्स को जानकारी देंगे। बता दें कि फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी कर राजनीतिक फायदे के लिए उसका उपयोग करने के आरोप लगने के बाद से कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी विवादों में है। डाटा चोरी कैसे हुआ फेसबुक इसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन