{"_id":"577f2bfc4f1c1b6f0c7fc639","slug":"cops-killed-many-injured-by-two-snipers-in-dallas-police-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बराक ओबामा बोले, 'डलास हमला एक भयावह घटना'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बराक ओबामा बोले, 'डलास हमला एक भयावह घटना'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
obama
- फोटो : Reuters
अमेरिका के डलास में हुई गोलीबारी में पांच पुलिसकर्मियों की मौत ने राष्ट्रपति ओबामा को भी स्तब्ध कर दिया है। घटना की राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ओबामा ने कहा कि यह एक भयावह हमला है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इससे पहले ओबामा ने बुधवार को पुलिस फायरिंग में मारे गए एक अश्वेत अमेरिकन की मौत की भी निंदा की थी।
अमेरिका के डलास में प्रदर्शन के दौरान दो बंदूकधारियों द्वारा की गई फायरिंग में पांच पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिनेसोटा और लुइसियाना में 'ब्लैक मैन' बताकर दो युवकों पर की गई पुलिस फायरिंग में मारे जाने के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी प्रदर्शन के दौरान दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई।
डलास पुलिस के मुखिया डेविड ब्राउन ने बताया कि बंदूकधारियों ने करीब 10 पुलिस अधिकारियों पर हमला किया, इनमें से पांच की मौत हो गई है। दो अधिकारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डेविड ब्राउन ने बताया कि आरोपियों ने इन अधिकारियों को घेरने की कोशिश की थी, उनकी योजना अधिक से अधिक अधिकारियों को मारने की थी।

Trending Videos
गिरफ्त में आए दोनों आरोपी
अमेरिका के डलास में फायरिंग
- फोटो : PTI
डलास पुलिस ने बताया कि आरोपी हमलावरों में से एक ने सरेंडर कर दिया है, वहीं शूटआउट करने वाला दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
डलास पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने शहर कुछ स्थानों पर बम भी लगाए हैं। हालांकि बम स्क्वॉयड की टीम मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर एफबीआई और एटीएस ने किसी भी तरह के सहयोग की बात कही है।

डलास पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने शहर में कुछ स्थानों पर बम भी लगाए हैं। हालांकि बम स्क्वॉयड की टीम मामले की जांच में जुट गई है। जांच टीम ने तफ्तीश में संदिग्ध डिवाइस का पता लगाया है।UPDATE: Person of Interest in Dallas shooting surrenders, 2nd suspect in shootout has been captured. Bomb squad secure a suspicious device
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
#WATCH: Moment when shots were fired in Dallas during protests over police shootings, 4 policemen shot dead.https://t.co/QKRh3mGBP7
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
'ब्लैक मैन' बताकर पुलिस ने दो लोगों को मार दी थी गोली
पूरे विवाद की वजह मिनेसोटा और लुइसियाना में हुई दो घटनाएं हैं जिसमें दो लोगों को 'ब्लैक मैन' बताकर पुलिस ने गोली मार दी थी। इन दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था। जिसके बाद पूरे अमेरिका में राष्ट्रीय बहस छिड़ गई।
खुद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए घटनाओं पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि सभी निष्पक्ष विचारधारा वाले लोगों को चिंतित होना चाहिए।
ओबामा ने कहा कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो हमारे साथी नागरिकों के एक बड़े हिस्सा को लगता है जैसे यह उनकी त्वचा के रंग की वजह से है, उनके साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा और ये दुख देता है।
इसी घटना के चलते लोगों में गुस्सा था और वह इसके खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे थे।