फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   cockroache eater dies of suffocation

तिलचट्टा खाने वाले की मौत दम घुटने से

Tue, 27 Nov 2012 10:30 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 27 Nov 2012 10:30 AM IST
विज्ञापन
cockroache eater dies of suffocation

जिंदा तिलचट्टा खाने की ये अनोखी प्रतियोगिता अमेरिका के फ़्लोरिडा शहर में अक्तूबर के महीने में हुई थी। उस प्रतियोगिता के विजेता रहे 32 साल के एडवर्ड आर्चबोल्ड की प्रतियोगिता ख़त्म होने के फ़ौरन बाद मौत हो गई थी। उनके शव के ऑटोप्सी के बाद अब डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौत सांस के रूकने से हुई थी।

विज्ञापन


ब्रोवार्ड काउंटी के चिकित्सक ने शव की जांच के बाद कहा कि एडवर्ड ने किसी नशीली पदार्थ का सेवन नहीं किया था और उनकी मौत दम घुटने से हुई थी। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 लोगों ने हिस्सा लिया था लेकिन डॉक्टरों के अनुसार आर्चबोल्ड के अलावा और किसी प्रतियोगी को कोई बीमारी नहीं हुई है। डॉक्टर के अनुसार आर्चबोल्ड की सांस की नली तिलचट्टे के शरीर के अंगों के कारण जाम हो गई थी।
विज्ञापन


इनाम में अजगर
इस प्रतियोगिता का आयोजन शहर के एक सांप और कीड़े मकोड़े बेचने वाले स्टोर 'बेन सीगल रेप्टाइल स्टोर' ने किया था।

स्टोर के मालिक बेन सीगल के अनुसार प्रतियोगिता जीतने वाले को इनाम के तौर पर अजगर सांप दिया जाना था।
स्टोर मालिक के अनुसार आर्चबोल्ड ने सोचा था कि प्रतियोगिता जीतने के बाद इनाम के रूप में मिलने वाले अजगर सांप को वो अपने किसी दोस्त को बेच देगा।

बेन सीगल ने कहा कि प्रतियोगिता से पहले आर्चबोल्ड की तबीयत बिल्कुल ठीक थी। उनकी मौत पर अफ़सोस जताते हुए बेन सीगल ने कहा, "हमें बहुत बुरा लग रहा है। ऐसा लग रहा था कि वो अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं और वो बिल्कुल ठीक नज़र आ रहे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बेन सीगल के वकील ने कहा कि इस ग़ैर-पारंपरिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगियों ने अपनी इच्छा से इसमें शामिल होने और इसकी ज़िम्मेदारी लेने की बात लिखित रूप में स्वीकार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed