{"_id":"aaccbd6c-71a4-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"cia-nominee-john-brennan-defends-drone-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन हमले आखिरी रास्ता: जॉन ब्रेनन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ड्रोन हमले आखिरी रास्ता: जॉन ब्रेनन
Updated Fri, 08 Feb 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख के पद के लिए ओबामा प्रशासन की तरफ से नामित किए गए जॉन ब्रेनन ने अमेरिका के ड्रोन हमलों का बचाव करते हुए उन्हें 'आखिरी रास्ता' कहा है।
विज्ञापन
ब्रेनन ने अमेरिकी संसद में अपनी नियुक्ती पर संसद की मुहर लगवाने के लिए की जा रही एक सुनवाई के दौरान कहा कि ड्रोन हमले आखिरी चारे के तौर पर ही किए जाते हैं और इस बात का ध्यान रखा जाता है कि आम आदमी कम से कम कम नुकसान झेले।
विज्ञापन
इस दौरान ब्रेनन को लगातार ड्रोन हमलों का विरोध कर रहे लोगों के नारों का सामना करना पड़ा। यह सुनवाई इस खबर के बाद हुई है कि सांसदों को ड्रोन हमलों से सम्बंधित गोपनीय कागजात मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इन कागजात में अल कायदा के ऊपर दूसरे मुल्कों में ड्रोन हमलों के पीछे के कारण बताए गए हैं। ब्रेनन, जिन्हें ओबामा ने सीआईए के प्रमुख के पद के लिए नामित किया है वो पिछले राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दौर में भी इसी खुफिया एजेंसी में एक बड़े पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
'गंभीर चिंताएं'
जैसे ही ब्रेनन ने बोलना आरंभ किया, ड्रोन हमलों के विरोधी खड़े हो गए। एक कार्यकर्ता ने तख्ती उठा रखी थी जिस पर लिखा था, "ब्रेनान=ड्रोन हत्याएं"।
अपने भाषण के बाद सवाल जवाब के एक दौर में ब्रेनान ने कहा कि कई अमेरिकी यह सोचते हैं कि ड्रोन हमले कोई पुराना हिसाब चुकाने के लिए किए जाते हैं। यह एकदम गलत है। हम यह कदम तभी उठाते हैं जब कोई और रास्ता नहीं रह जाता।
मौके पर मौजूद संवाददाताओं का कहना है कि अमेरिकी संसद की संबंधित समिति ने अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वो ब्रेनान की नियुक्ति का विरोध करने वाली है। ऐसी माना जा रहा है कि पहले उन्हें समिति की और बाद में पूरी संसद की मंजूरी मिल जाएगी।
जब उनसे सीआईए द्वारा अपने कैदियों को पानी में डुबोने के बारे में पूछा गया तो उन्हों कहा कि यह बेहद गलत था और इसे फिर कभी नहीं दोहराया जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने इसे यंत्रणा कहने से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि मैं अपने साथियों के सामने इस तरह के क़दमों का निजी तौर पर विरोध कर चुका हूं पर मैंने इसे रोकने की कोशिश नहीं की क्योंकि ऐसा एजेंसी के किसी दूसरे विभाग द्वारा किया जा रहा था जो मेरे मातहत नहीं था।
ब्रेनन ने दावा किया कि उन्हें बताया गया है कि कैदियों को शारीरिक कष्ट देने वाले कदमों के कारण 'काफी कीमती' जानकारी जुटाई जा सकी है।
ड्रोन विरोधी
ड्रोन हमलों के विरोधी कहते हैं कि इन हमलों के कारण कई मासूम लोग भी मारे जाते हैं। ओबामा सरकार संसद को जो कागजात देगी उनमे वो कागजात भी शामिल होंगे जिनमे बताया गया है कि किन कारणों से उसने चरमपंथी गतिविधियों में शामिल अमेरिकी नागरिकों को भी ड्रोन हमलों में मार देने की अनुमति दी गई।
चरमपंथियों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे अनवर अल अवलाकी और उनके बेटे को भी एक ड्रोन हमले में मार गिराया गया था। अनवर अल अवलाकी अमरीकी थे।