फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   chinese are top investor in us residential property, indians are fifth

'दुश्मन' देश में सबसे ज्यादा निवेश कर रहे चीनी, ड्रैगन की चाल से पिछड़ा भारत

Fri, 21 Jul 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
chinese are top investor in us residential property, indians are fifth

अमेरिकी रेजीडेंसी प्रॉपर्टी में भारतीयों ने अपना निवेश बढ़ा दिया है। यूएस रियल स्टेट में निवेश करने के मामले में भारतीय 5वें स्थान पर हैं। 2016 से मार्च 2017 तक  12 महीनों की अवधि में भारतीयों ने अमेरिकी रियल स्टेट में 7.8 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। इन प्रॉपर्टी का अधिग्रहण प्राइमरी रेजीडेंसी के तौर पर या बच्चों के पढ़ाई के लिए इस्तेमाल के तौर पर किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं चीन अमेरिका में निवेश के मामले में सबसे ऊपर है। इन्ही 12 महीनों के अन्तराल में चीनी नागरिकों ने अमेरिका में लगभग 31.7 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। अप्रैल 2015 से मार्च 2016 के बीच भारतीयों ने  6.1 बिलियन डॉलर का निवेश किया था। उस वक्त अमेरिकी रियल इस्टेट में निवेश के मामले में भारतीय तीसरे स्थान पर थे। अन्य देशों के निवेश बढ़ने के कारण भारत तीसरे पायदान से खिसक कर पांचवे स्थान पर चल गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में रियल स्टेट में निवेश करने वाले ज्यादातर चीनी, भारतीय और मेक्सिको के लोग यहीं काम करते और रहते हैं। जबकि कनाडा और यूके के जिन लोगों ने यहां प्रॉपर्टी खरीदी है, वह अमेरिका में रहते नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में चीनी नागरिकों की पसंदीदा जगह कैलिफोर्निया है। लगभग एक तिहाई से ज्यादा चीनी निवेशकों ने कैलिफोर्निया में प्रॉपर्टी खरीदी है। जबकि अन्य देशों के खरीदारों की तरह भारतीयों ने किसी एक राज्य में प्रॉपर्टी नहीं खरीदी है। अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच अमेरिका में विदेशी निवेशकों ने 153 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार निवेश में 49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed