फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump government to allow 15,000 more foreign workers to work in US 

ट्रंप सरकार का ऐलान, 15000 ज्यादा विदेशी वर्करों को मिलेगा अमेरिकी वीजा 

Tue, 18 Jul 2017 11:48 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 18 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump government to allow 15,000 more foreign workers to work in US 
donald trump

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में एच-2 बी कार्यक्रम के तहत 15000 ज्यादा विदेशी वर्करों को वीजा देने की घोषणा की है। इन वर्करों को अस्थायी तौर पर गैर-कृषि काम के लिए यह वीजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मामले में होमलैंड सिक्योरिटी विभागों के अनुसार अतिरिक्त वीजा प्राप्त करने के लिए के लिए अर्हता के रूप में याचिकाकर्ताओं को झूठी गवाही के दंड के तहत प्रमाणित करना होगा कि उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


 अगर वह वित्तीय वर्ष 2017 के दौरान एच-2 बी में विदेशी वर्करों को रोजगार नहीं दे सकता है। सचिव श्रम अलेक्जेंडर एकोस्ता से बात करने के बाद होमलैंड सुरक्षा सचिव जॉन केली ने तय किया है कि वित्तीय वर्ष 2017 में कुछ अमेरिकी व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी व्यवसायिक वर्करों की जरूरत पड़ेगी। हालांकि यह वर्कर पर्याप्त व्यवसायिक योग्यता रखने वाले होने चाहिए, जो अमेरिका के पास अभी मौजूद नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के व्यवसायिक वर्करों के साथ खड़े होने का वादा करते हुए 'मेड इन अमेरिका' सप्ताह घोषित किया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभाले के बाद से ही एच- 1बी वीजा पर प्रतिबंध बढ़े हैं। हालांकि इन दिनों अमेरिका में एन-1बी वीजा को पीछे छोड़ तेजी से नॉन इमिग्रेशन वीजा पॉपुलर हो रहा है। दूसरी ओर अमेरिका ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ‘करीबी परिजन’ की परिभाषा को और विस्तार दिया है। ‘करीबी परिजन’ की नई परिभाषा में दादा-दादी और अन्य रिश्तेदारों को भी शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed