{"_id":"5c04d9aebdec22415b096512","slug":"china-agreed-to-reduce-and-eliminate-tariffs-on-us-cars-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कारों पर शु्ल्क कम और समाप्त करने पर सहमत हुआ चीन : ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी कारों पर शु्ल्क कम और समाप्त करने पर सहमत हुआ चीन : ट्रंप
भाषा, वाशिंगटन
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
चीन ने अमेरिका की कारों पर शुल्क को कम करने की सहमति व्यक्त की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘चीन अमेरिका से जाने वाली कारों पर शुल्क को कम करने और खत्म करने पर सहमत हुआ है। अभी चीन इनके ऊपर 40 प्रतिशत शुल्क लगाता रहा है।’’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मुलाकात के बाद जारी व्यापार युद्ध को टालने पर सहमति बनी थी। दोनों देश अगले तीन महीने तक एक-दूसरे पर कोई नया शुल्क नहीं लगाने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन