फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   chavez have bleeding during complex operation

'जटिल ऑपरेशन' के दौरान चावेज को रक्तस्राव

Fri, 14 Dec 2012 12:48 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 14 Dec 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
chavez have bleeding during complex operation

कैंसर से पीड़ित वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज का पिछले दिनों ऑपरेशन हुआ और इस दौरान रक्तस्राव भी हुआ। लेकिन संचार मंत्री का कहना है कि अब वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

विज्ञापन


अर्नेस्टो विलेगास ने कहा कि ऑपरेशन की जटिलता और समस्या को देखते हुए 58 वर्षीय राष्ट्रपति चावेज को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता होगी

पिछले साल से ये राष्ट्रपति चावेज का चौथा ऑपरेशन है। संचार मंत्री ने देश की जनता से अपील की कि वे चावेज के लिए प्रार्थना जारी रखें।

एक बयान में उन्होंने कहा, "चावेज को उपचार के दौरान रक्तस्राव हुआ।" वेनेजुएला के उप राष्ट्रपति निकोलस माडुरो ने भी ऑपरेशन की जटिलता के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इसी साल अक्तूबर में ह्यूगो चावेज चौथी बार राष्ट्रपति पद के लिए फिर से निर्वाचित हुए थे। अगले 10 जनवरी से उन्हें छह साल का नया कार्यकाल शुरू करना है।

अपील
वेनेजुएला का संविधान कहता है कि अगर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के पहले चार वर्षों के दौरान पद छोड़ते हैं, तो 30 दिनों के अंदर चुनाव कराना अनिवार्य है।

ह्यूगो चावेज पहले ही कह चुके हैं कि अगर उनका स्वास्थ्य ख़राब होता है, तो वेनेजुएला की जनता को उप राष्ट्रपति माडुरो के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

पिछले शुक्रवार को क्यूबा से इलाज कराने के बाद चावेज स्वदेश लौटे थे। लेकिन सोमवार को ऑपरेशन के लिए उन्हें फिर से वहाँ जाना पड़ा।

पिछले साल जून में ये पता चला था कि चावेज को कैंसर है। पिछले सप्ताहंत चावेज ने ख़ुद ये स्वीकार किया था कि स्थिति गंभीर है। उन्होंने उस समय कहा था, "इससे कौन इनकार कर सकता है कि ख़तरा बरकरार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बस ड्राइवर रह चुके उप राष्ट्रपति माडुरो को राष्ट्रपति चावेज का सबसे क़रीबी सलाहकार माना जाता है। इस बार वेनेजुएला की सरकार चावेज के स्वास्थ्य के बारे में हर दिन जानकारी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed