{"_id":"5b4c45594f1c1b3c748b51b6","slug":"california-missing-woman-found-after-7-days-at-the-bottom-of-a-200-foot-trench","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया: 7 दिन बाद 200 फीट गहरी खाई में मिली महिला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया: 7 दिन बाद 200 फीट गहरी खाई में मिली महिला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया में एक 23 साल की युवती के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया। वह 7 दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। शुक्रवार को उसे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बचा गया। बताया जा रहा है कि वह हर्नांडेज पोर्टलैंड स्थित अपनी बहन के घर जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। वह अपनी टूटी गाड़ी के रेडिएटर का पानी पीकर 7 दिनों तक जीवित रही। मॉन्टेरी काउंटी के शेरिफ ऑफिस के प्रवक्ता जॉन थोर्नबर्ग ने बताया कि महिला का नाम एंजेला हर्नांडेज है।
विज्ञापन
वह पोर्टलैंड की रहने वाली है। शुक्रवार को उसकी गाड़ी खाई में देखी गई। उसकी गाड़ी शुक्रवार से करीब 6 दिन पहले एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में देखी गई थी। यह पेट्रोल पंप घटनास्थल से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जब वह जांच दल को मिली तो वह होश में थी। उसके कंधों में चोट आई थी। उसे दो लोगों ने खाई में फंसा देखने के बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी थी।
विज्ञापन
जांच टीम के एक सदस्य के मुताबिक एंजेला को हेलिकॉप्टर की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया है। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह गाड़ी से अपनी बहन के घर जा रही थी तभी रास्ते में एक जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी खाई में गिर गई। थोर्नबर्ग ने बताया कि जिस इलाके में दुर्घटना हुई हैं वहां कई लोग समुद्र में गिर चुके हैं। अच्छा है एंजेला उसमें नहीं गिरी, नहीं तो उसका बच पाना मुश्किल था।