फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   California gurudwara

गुरुद्वारे में भिड़े सिखों के दो समूह, जमकर मारपीट

Thu, 14 Jan 2016 08:49 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
California gurudwara

अमेरिका के एक गुरुद्वारे में सिखों के दो समूहों के बीच जमकर हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। कई लोग इतनी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं कि उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह घटना रविवार को उत्तरी कैलिफोर्निया के तुरलोक शहर के एक मशहूर गुरुद्वारे में हुई थी। माना जा रहा है कि यह झड़प नेतृत्व की दावेदारी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से हुई। इस घटना की वीडियो वायरल हो गई। मारपीट के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन


सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहा है कि सिख समूहों के लोग एक-दूसरे के खिलाफ लात-घूंसे चला रहे हैं और धक्का दे रहे हैं। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ सिखों ने कृपाण पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगडे़ के वक्त गुरुद्वारे में मौजूद एक सदस्य हरिंदर तूर ने बताया कि गुरुद्वारे के प्रबंधन को लेकर यह हाथापाई हुई। नेतृत्व के वर्चस्व को लेकर बीते कई सालों से विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

गुरुद्वारा में तोड़फोड़ करने वाले के खिलाफ मुकदमा

California gurudwara

अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में तोड़फोड़ को अंजाम देने और दीवार पर नफरत फैलाने वाले चित्र बनाने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा चलेगा।

ऑरेंज काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के मुताबिक 21 वर्षीय ब्रोडी डुराजो को धार्मिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कदाचार के दो मामले में आरोपी बनाया गया है।

मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी को तीन साल की जेल की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी। गुरुद्वारा सिंह सभा के बोर्ड सदस्यों और समुदाय के लोगों ने बताया था कि छह दिसंबर को बुएना पार्क स्थित गुरुद्वारे पर तोड़फोड़ किया गया था और दीवार पर घृणा फैलाने वाले चित्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed