{"_id":"f34b7fbe-a8fa-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"boston-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस्टन धमाके: चेचेन्या के बताए जा रहे हैं संदिग्ध","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बॉस्टन धमाके: चेचेन्या के बताए जा रहे हैं संदिग्ध
Updated Fri, 19 Apr 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में बॉस्टन मैराथन धमाके की जाँच कर रहे एफ़बीआई के सूत्रों से आ रही मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ बॉस्टन मैराथन धमाकों के फरार संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। इस युवक को चेचेन्या का बताया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक़ 19 वर्षीय युवक का नाम ज़ोखर सारनाएव है, जो कम से कम एक वर्ष से अमेरिका में रह रहा था। पुलिस को इसी संदिग्ध की तलाश है।
पुलिस का दावा है कि दो संदिग्धों में से एक पुलिस की गोलीबारी में मारा गया है। मारे गए संदिग्ध को सारानाएव का भाई तमरलान माना जा रहा है।
पुलिस ने फरार संदिग्ध को पकड़ने के लिए बॉस्टन के आसपास के इलाक़ों में व्यापक अभियान शुरू किया है। बॉस्टन के उपनगरीय इलाक़े वॉटरटाउन के निवासियों को घर में रहने की सलाह दी गई है और इस इलाक़े में सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार रात से हुए कई नाटकीय घटनाक्रमों के बाद पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक संदिग्ध मारा गया है।
दरअसल मासाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी परिसर में हुई गोलीबारी से मामला शुरू हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।
एक संदिग्ध की मौत
अमेरिका में बॉस्टन की पुलिस का कहना है कि मैराथन धमाकों के दो संदिग्धों में एक पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में मारा गया है।
जाँच एजेंसी एफ़बीआई ने मैराथन बम धमाकों के दो संदिग्धों की कई तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस का कहना है कि गुरुवार देर रात नाटकीय घटनाक्रमों में कार का पीछा करने और फिर इस दौरान हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
लेकिन दूसरा संदिग्ध फरार हो गया। पुलिस ने बॉस्टन और वॉटरटाउन के उपनगरीय इलाक़े के निवासियों से अपील की है कि वे घर में ही रहे। पुलिस ने दूसरे फरार संदिग्ध को हथियारबंद और ख़तरनाक आतंकवादी कहा है।
बॉस्टन के एक यूनिवर्सिटी कैम्पस में एक पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू किया है।
बॉस्टन से 10 किलोमीटर दूर वॉटर टाउन में कार से पीछा किए जाने के क्रम में हुई गोलीबारी के दौरान एक संदिग्ध मारा गया है।
बॉस्टन मैराथन धमाके का दूसरा संदिग्ध फरार है। इस संदिग्ध की तस्वीर पुलिस ने जारी की है। इस तस्वीर में उसे एक सफेद बेसबॉल कैप पहने देखा जा सकता है।
पुलिस ने एक बयान में कहा है कि मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी परिसर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में ये दोनों व्यक्ति संदिग्ध हैं।
घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक़ पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद इन दोनों ने बंदूक की नोक पर एक कार चुराई और कार के मालिक के साथ कार में बैठ कर फरार हो गए। बाद में उन्होंने उन्हें छोड़ दिया।
इन दोनों व्यक्तियों को जब वॉटरटाउन में रोका गया, तो उन्होंने बम फेंके और पुलिसवालों के साथ उनकी गोलीबारी भी हुई। पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध को गोली लगी और फिर उसकी मौत हो गई।
इस दौरान एक पुलिसवाला भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाद में पुलिस ने बताया कि उन्हें सफेद बेसबॉल कैप वाले दूसरे संदिग्ध की तलाश है।
जाँच एजेंसी एफ़बीआई ने सोमवार को बॉस्टन मैराथन के दौरान हुए धमाके के दो संदिग्धों की कई तस्वीरें जारी की हैं। एक व्यक्ति ने सफेद और एक ने काली टोपी पहन रखी थी।
बॉस्टन के पुलिस आयुक्त एड डेविस ने कहा है कि उनका मानना है कि वॉटरटाउन में जिस व्यक्ति की तलाश की जा रही है, वो 'आतंकवादी' है।
सोमवार को बॉस्टन मैराथन के दौरान हुए धमाकों में तीन लोग मारे गए थे और 170 लोग घायल हो गए थे।