फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   boston blast suspects in custody

बोस्टन धमाकों का संदिग्ध हिरासत में

Sat, 20 Apr 2013 06:38 PM IST
Updated Sat, 20 Apr 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
boston blast suspects in custody

अमेरिकी शहर बॉस्टन में पुलिस ने कहा है कि दूसरे ऐसे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया है जिस पर शहर में सोमवार को मैराथन के दौरान धमाकों में शामिल होने का शक है। गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 19 साल के ज़ोखर सारनाइव शहर के वाटरटाउन इलाके में एक नाव में पाए गए और वहाँ से गोलीबारी की आवाज़ें सुनी गईं।

संदिग्ध को पकड़ने के बाद बॉस्टन पुलिस विभाग ने ट्वीट किया: "पकड़ लिया !!! तलाश खत्म हुई। आंतक नहीं रहा। न्याय की जीत हुई है। संदिग्ध हिरासत में है।"

उनके 26 साल के भाई तामेरलेन सारनाइव की पुलिस शूटआउट में पहले ही मौत हो चुकी है और इसके बाद ज़ोखार बच निकलने में सफल हो गए थे।

सोमवार को बॉस्टन मैराथन में हुए धमाकों में तीन लोग मारे गए थे और 170 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

एक अधिकारी ने एपी को बताया कि संदिग्ध खून से लथपथ था। शुक्रवार को पुलिस हेलीकॉप्टर आसमान पर मंडरा रहे थे और बम दस्ते और एम्बुलेंस तैनात थी।एक समय करीब 15 धमाके सुनाई दिए।
विज्ञापन


चेचन मूल के दोनों भाई

एक स्थानीय नागरिक एना बेडिरियान ने रॉयर्टस को बताया, “करीब 50 लोग वहाँ मशीन गनों के साथ खड़े थे। सबके पास बुलेटप्रूफ जैकेट थी। कुछ के पास शील्ड भी थी।”
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉस्टन शहर में पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी हुई थी। संदिग्ध को पकड़े जाने से कुछ देर पहले ही शहर का यातायात सिस्टम खोला गया था।

दिन भर संदिग्ध की तलाश चल रही थी और पूरा शहर लगभग ठप्प पड़ गया था।

पकड़े गए संदिग्ध ज़ोखर सारनाइव कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक वे उस समय भागने में सफल हो गए थे जब कल उनके भाई और उन्होंने मिलकर पुलिस पर विस्फोटक फेंके थे और गोलीबारी हुई थी।

पहले भी हुई थी पूछताछ

दोनों भाइयों ने मिलकर एक यूनिवर्सिटी पुलिसकर्मी की कल गोली मार कर हत्या कर दी थी। एफबीआई ने बॉस्टन मैराथन धमाकों के संदिग्धों की तस्वीरें इससे पहले जारी की थी।


अधिकारियों और परिवार वालों ने सारनाइव भाइयों ने बताया है कि वे चेचन मूल के हैं जो अमेरिका में एक दशक से रह रहे थे।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक देश के आग्रह पर एफबीआई ने तामरलेन सारनाइव से 2011 में बात की थी। लेकिन जब चिंता की कोई बात नज़र नहीं आई तो मामला बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed