फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   boston blast obama condemned terror action

बॉस्टन: ओबामा ने 'आतंकी कार्रवाई' की निंदा की

Wed, 17 Apr 2013 03:03 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 17 Apr 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
boston blast obama condemned terror action

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बॉस्टन में हुए धमाकों को 'आतंकी कार्रवाई' क़रार दिया है। मंगलवार को अपने संदेश में ओबामा ने कहा कि ये हमले 'जघन्य' और 'कायरतापूर्ण' थे।

विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि सोमवार को बॉस्टन मैराथन के दौरान हुए दो बम धमाकों में अब तक तीन लोग मारे गए हैं और 150 से ज़्यादा ज़ख़्मी हुए हैं। मारे जाने वालों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन


सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया में ओबामा ने 'आतंकी घटना' जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया था लेकिन मंगलवार को इसकी कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने इसे 'आतंकी कार्रवाई' कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा का कहना था, ''जब कभी भी मासूम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए बमों का इस्तेमाल किया जाता है तो ये आतंकी कार्रवाई है।''

उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसके पीछे कोई घरेलू या विदेशी संगठन या कोई द्वेषपूर्ण व्यक्ति है।

ओबामा के अनुसार अभी तक इस घटना को अंजाम देने वाले के मक़सद के बारे में भी कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

उन्होंने कहा कि फ़िलहाल इस बारे में इसके अलावा कुछ कहना केवल अटकलबाज़ी होगी।

एफ़बीआई को जांच
ओबामा का कहना था, ''इसमें समय लगेगा। लेकिन हमलोग इसका पता लगा लेंगे कि किसने हमारे नागरिकों को नुक़सान पहुंचाया है और हम उनलोगों को क़ानून के कठघरे तक लाएंगे।''

इस हमले की जांच की ज़िम्मेदारी फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ़ इंवेस्टिगेशन (एफ़बीआई) को दी गई है।

एफ़बीआई ने कहा है कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। उन्होंने लोगों को यक़ीन दिलाया कि अब और किसी ख़तरे की कोई जानकारी नहीं है।

सोमवार को बॉस्टन मैराथन के दौरान स्थानीय समयानुसार दो बजकर 50 मिनट पर पहला धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड्स के बाद दूसरा धमाका हुआ।

दोनों धमाके मैराथन के फ़िनिशिंग लाइन के ठीक पास हुए थे।

उस समय ऐसी ख़बरें आई थीं कि पुलिस को कुछ और संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं लेकिन मंगलवार को इस तरह की आशंका को ख़ारिज करते हुए मैसेटुसेट्स के गवर्नर डेवल पैट्रिक ने कहा, ''ये बात साफ़ कर देनी बहुत ज़रूरी है कि कल दो और केवल दो विस्फोटक मिले थे।''

धमाकों की जांच कर रहे एफ़बीआई दल के प्रमुख रिचर्ज डेसलॉरियर्स ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ''फ़िलहाल शहर में किसी तरह का कोई ख़तरा नहीं है। मैराथन से पहले किसी ख़तरे की सूचना के बारे में एफ़बीई को कोई जानकारी नहीं है।''


जांच अधिकारियों ने धमाकों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन घायलों की जांच कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक़ विस्फोटक में धातु और दूसरे पदार्थ इस्तेमाल किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed