फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Bodies of two sisters found together on the banks of hudson river in new york

न्यूयॉर्क: नदी किनारे बंधे मिले दो बहनों के शव, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

Wed, 31 Oct 2018 03:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two sisters found together on the banks of hudson river in new york
नदी तट पर मिले दो बहनों के शव - फोटो : fox5sandiego.com

अमेरिका के न्यूयॉर्क में दो बहनों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव शहर के मैनहट्टन के नदी तट के पास एक दूसरे से बंधे हुए मिले। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि बहनों की हत्या क्यों की गई थी। दोनों की पहचान रेटाना फेरिया (22) और टाला फेरिया (16) के रूप में हुई है। दोनों के शव बीते हफ्ते बरामद हुए थे। शवों पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। बहनों ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे, ड्रेस में फर-ट्रिम कॉलर थे जिन्हें आपस में बांधा हुआ था।


loader

न्यूयॉर्क और अरब मीडिया का कहना है कि दोनो बहनें पहले अपने घर से भाग गई थीं। वह मूल रूप से सऊदी अरब की रहने वाली थीं। लेकिन उनका परिवार वर्जीनिया के फेयरफैक्स में रहता है। लेकिन इन रिपोर्टों पर वाशिंगटन स्थित सऊदी दूतावास ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले 24 अगस्त को नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन में टाला के गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन बाद में रिपोर्ट वापस ले ली गई, जब दावा किया गया था कि टाला न्यूयॉर्क में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों बहनों ने कहीं सुसाइड तो नहीं की। ऐसा हो सकता है कि दोनों ने जियोर्ज वाशिंगटन ब्रिज से छलांग लगाई हो। इसी ब्रिज के पास उनके शव पाए गए हैं। जांचकर्ताओं ने उनकी हत्या की बात से भी इनकार नहीं किया। हडसन नदी न्यूयॉर्क को न्यूजर्सी से अलग करती है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों कहां से पानी के किनारे तक पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed