{"_id":"a9251f776cd2999c0945e0fae1023aa4","slug":"bikers-gang-shooting-nine-people-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन बाइकर्स गैंग में खूनी संघर्ष, नौ की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकन बाइकर्स गैंग में खूनी संघर्ष, नौ की मौत
Updated Mon, 18 May 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के टेक्सस में दो बाइकर्स गैंग के बीच हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार ये घटना टेक्सस के वाको शहर की है।
विज्ञापन
दोनों गैंग के बीच गोलीबारी सेंट्रल टेक्सस मार्केट प्लेस के ट्विन पीक्स स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में हुई। पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि गोलीबारी में उनका कोई अधिकारी हताहत नहीं हुआ है न ही रेस्तरां का ही कोई कर्मचारी घायल हुआ है।
विज्ञापन
युद्ध क्षेत्र जैसा लग रहा था कार पार्क
एक प्रत्यक्षदर्शी मिशेल लोगान ने वाको ट्रिब्यून हेराल्ड को बताया कि रेस्तरां का कार पार्क युद्ध क्षेत्र जैसा लग रहा था। लोगान ने बताया, "पार्किंग क्षेत्र में शायद 30 बंदूकों से करीब 100 राउंड गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
" पुलिस प्रवक्ता सर्जेंट वी पैट्रिक स्वांटन ने बताया कि इस बात की चिंता व्यक्त की जा रही है कि गोलीबारी में शामिल लोग वाको के आसपास ही हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।