फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Beats for 40 minutes off, then happened to be alive

मौत को दी मात, 40 मिनट तक थी धड़कन बंद

Tue, 18 Jul 2017 01:39 PM IST
BBC
BBC Updated Tue, 18 Jul 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Beats for 40 minutes off, then happened to be alive
जॉन ओग्बर्न - फोटो : BBC

किसी की दिल की धड़कने रुक जाएं तो उसे मृत घोषित कर दिया जाता है, लेकिन जरा ठहरिए और इस चमत्कार से भरी कहानी को जानिए। उत्तर कैरोलीना में एक आदमी की दिल की धड़कने बंद हो गई। वह भी पूरे 40 मिनट तक। लेकिन आपात कर्मियों की मदद से उन्होंने मौत को मात दे दी। 36 साल के जॉन ओग्बर्न अपने घर में लैपटॉप पर काम कर रहे थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कुछ ही देर में आपातकालीन सेवा 911 की मदद से दो अफसर उनके पास पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने लगभग 42 मिनट तक ओग्बर्न की धड़कने वापिस लाने की कोशिश की और आखिरकार वो ऐसा करने में कामयाब हो गए। चार्लोट-मेक्क्लेंबुर्ग में पुलिस अफसर लॉरेंस गुइलर और निकोलिना बेजिक ने इस चमत्कार को अंजाम दिया।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने ओग्बर्न को कुछ हफ्तों के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। उन्हें अगले 6 महीनों तक गाड़ी ना चलाने की सलाह दी गई है। ओग्बर्न का कहना है कि वे फिलहाल बिलकुल फिट महसूस कर रहे हैं। ओग्बर्न ने बीबीसी को बताया कि 'मेरे अंदर इतनी ऊर्जा आज से पहले कभी नहीं थी, मै उन पुलिस अफसरों का जितना धन्यवाद करूं कम होगा।'
विज्ञापन


अल्बामा स्कूल ऑफ मेडिसन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. माइकल कर्ज बताते हैं कि दिल की धड़कनों के रुकने के साथ ही अगर उच्च स्तरीय कार्डियोपल्मोनरी रिसस्किनेशन (सीपीआर) शुरू नहीं किया जाता है तो जीवित बचने की संभावनाएं 10 प्रतिशत कम हो जाती हैं। वो कहते हैं कि उत्तरी कैरोलीना का यह मामला सीपीआर की महत्ता को बताता है। अमेरिका में हर साल 3,50,000 से ज्यादा लोगों को हार्ट अटैक पड़ता है जिसमें से 90 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण सही समय पर सीपीआर उपलब्ध नहीं होना ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed