फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   barak Obama cuts short Chelsea Manning prison sentence

ओबामा ने घटाई सजा, 28 साल पहले ही जेल से बाहर आएगी ट्रांस जैंडर सैनिक

Thu, 19 Jan 2017 04:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 04:17 AM IST
विज्ञापन
 barak Obama cuts short Chelsea Manning prison sentence
बराक ओबामा - फोटो : www.theguardian.com
 राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी खुफिया सेवा में कार्यरत चैल्सिया मैनिंग की जेल की सजा घटाकर करीब 28 वर्ष कम कर दी है। चैल्सिया एक ट्रांस जैंडर थी और एक सैनिक के बतौर इराक में तैनात थी। ब्रेटली नाम से जानी जाने वाली चैल्सिया को अमेरिकी सैन्य व राजनयिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं दुनिया को लीक करने के मामले में 35 साल जेल की सजा सुनाई गई थी जो 2045 में पूरी होनी थी।
विज्ञापन


विकीलीक्स वेबसाइट को लाखों संवेदनशील दस्तावेज मुहैया कराने के लिए चैल्सिया मैनिंग को वर्ष 2013 में दोषी करार दिया गया था। अमेरिकी इतिहास में उसने इतने दस्तावेज लीक किए थे जो पहले कभी नहीं हुए थे। चैल्सिया को ब्रेटली नाम से ही जेल की सजा हुई थी। आगे चलकर उन्होंने एक महिला के तौर पर जीने की इच्छा जाहिर की और अपना नाम चैल्सिया करने की घोषणा कर ली। चैल्सिया मैनिंग ने दो बार खुदकुशी की कोशिश भी की थी, इसलिए ओबामा प्रशासन पर उसे रिहा करने का दबाव था। चैल्सिया मैनिंग को अब ठीक चार माह बाद जेल से रिहा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


चैल्सिया मैनिंग के अलावा राष्ट्रपति ओबामा ने एक सेवानिवृत्त जनरल जेम्स कार्टराइट को भी माफी दे दी है। कार्टराइट ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर साइबर हमले के बारे में लीक हुई सूचनाओं के बारे में झूठे बयान दिए थे। इन सूचनाओं के बारे में खुफिया एजेंसी एफबीआई ने एक जांच के दौरान उनसे बयान लिए थे। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो अमेरिका में पिछले 12 राष्ट्रपतियों ने जितने लोगों की सजा घटाई थी उससे ज्यादा सजाओं पर अकेले ओबामा ने माफी दी है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कुल 1,385 लोगों की सजा कम की है जबकि 212 लोगों को माफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा माफ करने के निर्णय की असांजे ने तारीफ की

 barak Obama cuts short Chelsea Manning prison sentence
जुलियन असांजे - फोटो : getty images
विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे ने चेल्सिया मैनिंग की सजा को कम करने के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के निर्णय की तारीफ की है। मैनिंग पर अमेरिकी खुफिया दस्तावेज लीक कर उन्हें विकीलीक्स को देने का दोषी पाया गया था। असांजे ने इसके साथ व्हिसिलब्लोअर के खिलाफ जारी जंग को खत्म करने को भी कहा। 

अपने वकील द्वारा जारी कराए गए बयान में असांजे ने कहा कि मैं चेल्सिया की 35 साल की सजा को कम करनेे के अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के निर्णय का स्वागत करता हूं। मैनिंग को कभी दोषी नहीं ठहराना चाहिए और उन्हें एक हीरो के रूप में पेश करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र और कानून का शासन लागू करने के लिए सरकार को चाहिए वह तुरंत व्हिसिलब्लोअर और विकीलीक्स व मेरे जैसे प्रकाशकों के खिलाफ जारी इस लड़ाई को भी खत्म कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed