फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Barack Obama warned Donald Trump about hiring Michael Flynn as national security adviser

ओबामा ने दी थी ट्रंप को चेतावनी, न बनाएं माइकल फ्लिन को सुरक्षा सलाहकार

Tue, 09 May 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 09 May 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Barack Obama warned Donald Trump about hiring Michael Flynn as national security adviser
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के बारे में चेतावनी दी थी लेकिन फिर भी उन्हें सुरक्षा सलाहकार बनाया गया। 

विज्ञापन


अमेरिका की पूर्व अटॉर्नी जनरल सैली येट्स ने 26 जनवरी को व्हाइट हाउस के वकील डॉन मैक्गान को बताया था कि फ्लिन वाशिंगटन में रूस के राजदूत के साथ अपने संपर्कों के बारे में सच नहीं बता रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बाबत वाइट हाउस के प्रवक्ता शॉन स्पाइसर ने बताया कि ये सच है कि 10 नवंबर को ओबामा ने ट्रंप से यह बात कही थी की फ्लिन उनके प्रशंसक नहीं हैं। उन्होंने फ्लिन की नियुक्ति के बारे में ट्रंप को चेताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


येट्स को ओबामा के प्रशासन में नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें डर था  मास्को फ्लिन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर सकता है क्योंकि वो यह भी जानता था कि वह मॉस्को पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बारे में राजदूत सर्गेई किसल्याक के साथ बातचीत के बारे में सच नहीं बता रहे। 


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लिन को अपना सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। लेकिन बाद में पता चला कि उनके संबंध रूस के अधिकारियों के साथ हैं। इस बात का पता चलने के बाद उन्हें सलाहकार के पद से हटा दिया गया था।  हाउस ऑफ सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी फ्लिन और रूसी अधिकारियों के बीच के संबंधों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed