{"_id":"58ac69084f1c1b9954b2432e","slug":"trump-appoints-lt-general-mcmaster-as-national-security-advisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे ले. जनरल मैकमास्टर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे ले. जनरल मैकमास्टर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर बनी अनिश्चिताओं पर विराम लगाते हुए अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल हरबर्ट रेमंड मैकमास्टर को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुन लिया।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद से लेफ्टिनेंट जनरल माइकल फ्लिन को केवल 24 दिन के कार्यकाल के बाद हटा दिया था। ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि जनरल एचआर मैकमास्टर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे। वह अद्भुत प्रतिभा के धनी और अनुभवी व्यक्ति हैं। मैंने पिछले दो दिनों में बहुत कुछ देखा और पढ़ा है। सेना में हर व्यक्ति उनका बहुत सम्मान करता है। हम उन्हें शामिल कर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में मैकमास्टर, आर्मी कैपेबिलिटीज इंटीग्रेशन सेंटर के निदेशक हैं। वहीं पर, कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सेवानिवृत्त जनरल कीथ केलॉग अब ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम करेंगे। इस बात का खुलासा होने के बाद कि फ्लिन ने अमेरिका में रूस के राजदूत के साथ प्रतिबंधों पर चर्चा के संबंध में उपराष्ट्रपति माइक पेंस को गुमराह किया है, ट्रंप ने फ्लिन से इस्तीका मांग लिया था। ट्रंप ने इस मामले को विश्वास का विषय करार दिया था।
विज्ञापन