{"_id":"5823e72d4f1c1b7304b37549","slug":"barack-obama-says-we-are-all-rooting-for-trump-s-success","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बराक ओबामा बोले- हिलेरी पर गर्व, ट्रंप की कुछ बातें दिल को छू गईं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बराक ओबामा बोले- हिलेरी पर गर्व, ट्रंप की कुछ बातें दिल को छू गईं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Barack Obama
- फोटो :
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि सत्ता का हस्तांतरण सुचारु तरीके से हो। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई देने के बाद ओबामा ने कहा कि उन्हें हिलेरी की हार का तो दुख है लेकिन ट्रंप के विजयी भाषण की कई बातें उनके दिल को छू गईं। ओबामा ने कहा कि अब पूरा देश उनके (ट्रंप के) नेतृत्व में सफलता की कामना कर रहा है।
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में माइक संभालते हुए ओबामा ने कहा, 'हर किसी के लिए यह लंबी रात थी। मैंने तड़के करीब साढ़े तीन बजे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को फोन किया और जीत की बधाई दी। मैंने उन्हें व्हाइट हाउस आने के लिए आमंत्रित किया है ताकि प्रेसिडेंशियलशिप का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया जा सके। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि जो राष्ट्रपति चुने गए हैं उनसे मेरे मतभेद हैं। लेकिन याद करिए 8 साल पहले मेरे और राष्ट्रपति बुश के बीच काफी मतभेद थे। हालांकि सत्ता के हस्तांतरण में बुश की टीम बहुत पेशेवर नहीं हो पाई थी।'
ओबामा ने कहा, ' राष्ट्रपति पद और उप राष्ट्रपति पद हमसे कहीं बड़ा है इसलिए मैंने टीम को जितना हो सके करने का निर्देश दिया ताकि हम नए राष्ट्रपति के लिए सत्ता का सुचारु हस्तांतरण करा सके।'

Trending Videos
हिलेरी और ट्रंप के लिए यह बोले ओबामा
obama
- फोटो : Reuters
ओबामा ने हिलेरी की तारीफ करते हुए कहा कि हमें उन पर गर्व है, वह शानदार 'फर्स्ट लेडी' रहीं और मजबूत सीनेटर भी। ओबामा ने कहा, 'उन्होंने अमेरिका के लिए बहुत कुछ किया। मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी करतीं रहेंगीं।'
ओबामा ने कहा कि ट्रंप के कल रात के विजयी भाषण में और उनसे फोन पर हुई बातचीत के दौरान की गई टिप्पणियों ने उनका दिल छू लिया कि वह देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हैं।