फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Barack Obama says US gun lobby can't hold country hostage.

देश को हथियार लॉबी का बंधक नहीं बनने दूंगाः ओबामा

Wed, 06 Jan 2016 06:58 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Barack Obama says US gun lobby can't hold country hostage.

दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा को आपने रोते हुए देखा है। हथियार किस तरह से अमेरिका को प्रभावित कर रहे हैं और खास तौर से युवाओं में इसके बढ़ते प्रचलन के मद्देनजर कितना इसका असर हो रहा है।

विज्ञापन


इसी पर विचार-विमर्श के दौरान उनकी आंखें भर आई। ओबामा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बंदूकों और हथियारों की बढ़ती संख्या को रोकने की जरूरत है।

इसका इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। इसके साथ ही ओबामा ने ऐलान किया कि वो अमेरिकी कांग्रेस हथियार लॉबी का मुद्दा उठाएंगे। कोशिश की जाएगी कि इन पर लगाम लग सके। ओबामा ने कहा कि वो अमेरिका को हथियार लॉबी का बंधक नहीं बनने देंगे।

विज्ञापन

हथियारों के बढ़ते चलन पर चर्चा के दौरान रोए

Barack Obama says US gun lobby can't hold country hostage.

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ओबामा उस समय भावुक हो गए जब युवाओं द्वारा हाल में बंदूकों के बढ़ते इस्तेमाल पर चर्चा हो रही थी।

इस दौरान ओबामा कि आंखों से आंसू की धार सी बह निकली। इस मौके पर ओबामा ने इन घटनाओं के शिकार बने युवाओं के बारे में कहा कि मैं हमेशा उनके बारे में सोचता रहता हूं जो इससे प्रभावित हुए। हमें अपने युवाओं को ऐसा माहौल नहीं देना है।

ओबामा ने शिकागो का जिक्र करते हुए कहा कि यहां अकसर बंदूकों के इस्तेमाल की खबरें आती रहती हैं जिससे मुझे धक्का लगता है। मैं नहीं चाहता कि युवाओं में ऐसी भावना पनपे। इसलिए हथियार खरीद को लेकर विशेष योजना बनाई जाएगी। इसकी खरीदी के नियमों को सख्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed