फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Barack Obama says Donald Trump's comments intolerable

ट्रंप में राष्ट्रपति बनने लायक ईमानदारी ही नहीं: ओबामा 

Thu, 13 Oct 2016 01:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Barack Obama says Donald Trump's comments intolerable
obama - फोटो : reuters
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप की निंदा करते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के इस उम्मीदवार में व्हाइट हाउस में उनका उत्तराधिकारी बनने लायक मिजाज, ज्ञान या ‘बुनियादी ईमानदारी’ तक नहीं है। 
विज्ञापन


उत्तरी कैरोलिना में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, ‘राष्ट्रपति बनने लायक जो मिजाज, निर्णय क्षमता या ज्ञान या बुनियादी ईमानदारी होनी चाहिए, उन सबका ट्रंप में अभाव है।’ चुनाव के बाकी बचे चार सप्ताह के दौरान ओबामा अपना चुनाव प्रचार ट्रंप के खिलाफ और तेज कर सकते हैं तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के पक्ष में जोर-शोर से प्रचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप रिपब्लिकन की ओर राष्ट्रपति पद के पूर्ववर्ती दो उम्मीदवारों जॉन मैककेन और मिट रोमनी से बिल्कुल अलग हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जब मैं मैककेन और मिट रोमनी के खिलाफ लड़ रहा था, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और सामाजिक मसलों पर हमारे बीच गहरी असहमति थी। इन दोनों चुनावों में कांटे की टक्कर थी। हमने बहस भी की। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हमने जो एजेंडा तय किया वह अमेरिका के लिए बेहतर था। मैंने कभी नहीं सोचा कि कि उन लोगों को अपमानित किया जाए। मैं नहीं समझता कि यदि वे लोग ओवल ऑफिस में होते तो अमेरिका नियंत्रण से बाहर हो जाता। मैं नहीं समझता कि वे हमें विश्व मंच पर प्रतिनिधित्व नहीं करने देंगे। मैं बस इतना ही समझता था कि वे दूसरे राजनीतिक दल से हैं और उनके सिद्धांत अलग हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा ने की ट्रंप के नजरिए की आलोचना

Barack Obama says Donald Trump's comments intolerable
Barack Obama raised South China Sea agenda at ASEAN Summit - फोटो : www.theguardian.com
ओबामा ने कहा कि सच तो यह है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद के योग्य उम्मीदवार उसी समय से नहीं हैं जब 2005 में महिलाओं के खिलाफ की गई उनकी शर्मनाक टिप्पणी का टेप उजागर हुआ था। उन्होंने कहा, ‘लिहाजा, इस तरह के ट्वीट, जुबान, अपमानित करने वाले शब्द निश्चित रूप से आपको राष्ट्रपति बनने लायक नहीं छोड़ते हैं। कोई पूरी तरह नहीं जानता कि यह किसी वैश्विक संकट का हल करने जैसा है या किसी युवा को युद्ध में भेजने जैसा अहसास। लेकिन मैं आपको बताता हूं कि कोई भी व्यक्ति हिलेरी के मुकाबले इन निर्णयों के जितना करीब नहीं हो सकता। महिलाओं के बारे में उनका जैसा नजरिया हमने सुना है, संभव है कि हम अल्पसंख्यकों के बारे में भी उनकी इसी तरह की सोच के बयान सुनेंगे। हो सकता है  मुस्लिमों के बारे में वह इसी तरह की सोच रखते होंगे और अपंगों का मजाक उड़ाएंगे या गोल्ड स्टार परिवारों को अपमानित करेंगे।’ 

ओबामा ने कहा कि इस दौड़ में हिलेरी ही एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद की पात्रता हासिल की है। एक सीनेटर, अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी और देश की विदेश मंत्री के तौर पर वह इसका महत्व समझती हैं। मैंने उनमें कुशाग्रता और नीति निर्णय क्षमता, मिजाज तथा अनुशासन देखा है। बिन लादेन मिशन के दौरान उनकी दलील मैंने सिचुएशन रूम में सुनी है। मैंने उन्हें विश्व के कई देशों की राजधानियों में सुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed