अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने की मोदी की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ओबामा की नजर में मोदी बेबाकी से अपनी बात रखने वाले एक ईमानदार राजनेता हैं, जिनके पास भारत को लेकर एक स्पष्ट दृष्टि है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ओबामा एक ऐसा व्यक्ति मानते हैं जो ईमानदार और बेबाक हैं। उन्हें तथ्यों से लेकर अपने देश के समक्ष उत्पन्न मुद्दों और हमारे संबंध के बारे में स्पष्ट समझ है।’
ओबामा-मोदी की छटी मुलाकात
गत सोमवार को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के इतर ओबामा और मोदी की मुलाकात हुई थी। पिछले वर्ष सितंबर में व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात के बाद दोनों देशों के इन नेताओं के बीच होने वाली यह छठी मुलाकात थी।
अर्नेस्ट ने कहा, ‘मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास इस बारे में स्पष्ट दृष्टि है कि वह अपने देश को कहां पहुंचाना चाहते हैं। यह उन्हें न केवल एक प्रभावी नेता, बल्कि एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री भी बनाता है।’