फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Barack Obama praised pm narendra Modi

अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने की मोदी की तारीफ

Thu, 03 Dec 2015 10:33 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Barack Obama praised pm narendra Modi

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ओबामा की नजर में मोदी बेबाकी से अपनी बात रखने वाले एक ईमानदार राजनेता हैं, जिनके पास भारत को लेकर एक स्पष्ट दृष्टि है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ओबामा एक ऐसा व्यक्ति मानते हैं जो ईमानदार और बेबाक हैं। उन्हें तथ्यों से लेकर अपने देश के समक्ष उत्पन्न मुद्दों और हमारे संबंध के बारे में स्पष्ट समझ है।’
विज्ञापन

ओबामा-मोदी की छटी मुलाकात

Barack Obama praised pm narendra Modi

गत सोमवार को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के इतर ओबामा और मोदी की मुलाकात हुई थी। पिछले वर्ष सितंबर में व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात के बाद दोनों देशों के इन नेताओं के बीच होने वाली यह छठी मुलाकात थी।

अर्नेस्ट ने कहा,  ‘मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास इस बारे में स्पष्ट दृष्टि है कि वह अपने देश को कहां पहुंचाना चाहते हैं। यह उन्हें न केवल एक प्रभावी नेता, बल्कि एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री भी बनाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed