{"_id":"1cd78dbe5f6124258f451f81d9c015b2","slug":"barack-obama-grandmother-on-makka-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का की सैर पर ओबामा की दादी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मक्का की सैर पर ओबामा की दादी
Updated Fri, 24 Apr 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
अरब मीडिया की खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दादी सारा ओमर मक्का की यात्रा पर हैं। अल अरबिया चैनल की वेबसाइट के अनुसार वो मक्का में पैगंबर मोहम्मद के महत्व को रेखांकित करने वाली एक प्रदर्शनी में हिस्सा लेने मक्का पहुंचीं।
विज्ञापन
रिपोर्टों के मुताबिक सारा ओमर ने इस्लाम की शिक्षाओं पर जोर देते हुए हिंसा को खारिज किया और सहिष्णुता पर अमल करने को कहा। कीनियाई नागरिक सारा अपने बेटे और राष्ट्रपति ओबामा के चाचा सईद ओबामा और पोते मूसा ओबामा के साथ मक्का गई हैं।
विज्ञापन
ओबामा के पिता बराक हुसैन ओबामा सीनियर कीनियाई मूल के थे जबकि उनकी मां एन डनहम अमरीकी थीं। अरब न्यूज के अनुसार ओबामा की दादी ने उम्मीद जताई कि पैगंबर मोहम्मद से संबंधित इस प्रदर्शनी को अन्य देशों में ले जाया जाएगा ताकि इस्लाम को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन