{"_id":"57eda5f44f1c1b240e573dc7","slug":"barack-obama-explains-why-he-refuses-to-say-islamic-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक आतंकवाद शब्द पर रोक लगाने का ओबामा ने किया बचाव","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
इस्लामिक आतंकवाद शब्द पर रोक लगाने का ओबामा ने किया बचाव
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 30 Sep 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक आतंकवाद शब्द पर रोक लगाने के अपने फैसले बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से जानबूझकर बनाया गया मुद्दा है इसलिए लोगों की जान लेने वाले लोगों के साथ इस्लाम को जोड़ने का कोई तर्क नहीं है। वर्जिनिया के सैन्य टाउन हॉल में बोलते हुए ओबामा ने कहा कि सच्चाई यह है कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे गढ़ा गया है।
विज्ञापन
इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि अलकायदा या आईएस जैसे आतंकवादी संगठनों ने बर्बरता एवं मौत को सही ठहराने के लिए तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा और इस्लाम के ठेकेदार होने का दावा किया है।
विज्ञापन
ओबामा ने कहा कि उन्होंने बेहद सावधानी से हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि इन हत्यारों को अमेरिका समेत विश्व भर में रहने वाले उन करोड़ों मुस्लिमों के साथ नहीं जोड़ा जाए जो शांतिप्रिय हैं, जिम्मेदार हैं, जो इस देश की सेना में हैं, पुलिस अधिकारी हैं, दमकलकर्मी हैं, शिक्षक हैं, पड़ोसी हैं और मित्र हैं।
विज्ञापन