'मोदी-ओबामा साथ काम कर हित आगे बढ़ा सकते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ प्रभावी तरीके से काम करके भारतीयों के हितों को आगे बढ़ा सकते हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि अपने प्रशासन के अंतिम वर्ष में ओबामा भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे।
अर्नेस्ट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि निस्संदेह प्रधानमंत्री मोदी जब इस जिम्मेदारी को गंभीरता से ले रहे हैं कि उन्हें अपने देश के नागरिकों के लिए काम करना है तो ऐसे में आपके लिए यह अच्छा संकेत होना चाहिए कि वह राष्ट्रपति ओबामा के साथ प्रभावशाली तरीके से काम करके भारतीयों के हितों को आगे बढ़ा सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘और यह अच्छी बात है। यह हम दोनों देशों के लिए अच्छी बात है। यह हम दोनों देशों के नागरिकों के लिए अच्छी बात है। मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति इन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर काम करना जारी रखेंगे।’
पेरिस में मुलाकात अच्छी बात
अर्नेस्ट ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपके सामने
उल्लेख करने वाली एक सबसे अच्छी बात वह हालिया अवसर है जब राष्ट्रपति ओबामा
ने जलवायु परिवर्तन वार्ता के संदर्भ में पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी से
मुलाकात की थी।’
उन्होंने कहा कि उस समय एक समझ थी कि एक महत्वाकांक्षी
जलवायु समझौते को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में भारत सरकार एक बड़ी
बाधा हो सकती है। जबकि महत्वाकांक्षी जलवायु समझौता बैठक शुरू होने के दो
हफ्ते से कम समय में संपन्न हो गया।