{"_id":"5bc6d216bdec2269525f8986","slug":"atleast-30-dead-as-michael-hurricane-batters-florida-and-georgia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के चार प्रांतों में ‘माइकल’ तूफान ने ली कम से कम 30 लोगों की जान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के चार प्रांतों में ‘माइकल’ तूफान ने ली कम से कम 30 लोगों की जान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Hurricane Florence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के चार प्रांतों में ‘माइकल’ तूफान की चपेट में आने से कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। मंगलवार को नए स्थानीय अनुमान में यह जानकारी दी गई। शेरिफ टॉमी फोर्ड ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फ्लोरिडा के बे काउंटी में 12 शव बरामद किए गए जिससे प्रांत में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई।
विज्ञापन
‘चौथी श्रेणी’ के इस तूफान ने जब फ्लोरिडा में मेक्सिको की खाड़ी के पास दस्तक दी तो 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। इस तूफान की चपेट में आने से जॉर्जिया में एक, उत्तरी कैरोलिना में तीन और वर्जीनिया में छह लोग मारे गए।
विज्ञापन
‘माइकल’ तूफान ने फ्लोरिडा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है और अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि ज्यादा प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन