फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास डायमंड हो, तो इस खदान से ले सकते हैं

Wed, 18 Jul 2018 04:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Wed, 18 Jul 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Anyone who want diamond can come Diamonds Mine near Murfreesboro in America

दुनिया में भला ऐसा कौन हो सकता है जिसे डायमंड पसंद न हो। लेकिन उसकी अधिक कीमत होने के कारण कई लोगों का उसे खरीदने का सपना एक सपना बनकर ही रह जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां से आप जितने चाहे उतने डायमंड ले सकते हैं। इस खदान में जिसे भी डायमंड मिलता है वह उसी का हो जाता है। इसी वजह से यहां बड़ी संख्या में लोग डायमंड की तलाश में आते हैं।

Anyone who want diamond can come Diamonds Mine near Murfreesboro in America

ये खदान अमेरिका के अरकांसासा स्टेट के पाइक काउंटी के मरफ्रेसबोरो में स्थित है। इस खदान में जो चाहे वो आ सकता है। बस बदले में उसे छोटी सी फीस चुकानी पड़ती है। अभी तक बहुत से लोगों को यहां डायमंड मिल चुके हैं। बता दें यह दुनिया की ऐसी एकमात्र खदान है जहां कोई भी आम व्यक्ति डायमंड की खोज करने आ सकता है।

Anyone who want diamond can come Diamonds Mine near Murfreesboro in America

अरकांसास नेशनल पार्क में स्थित 37.5 एकड़ के खेत में कई आकार के डायमंड मिल जाते हैं। इसके पीछे की कहानी बहुत ही पुरानी है। इस खेत में डायमंड हैं इस बात का पता साल 1906 में चला। इस खेत को द क्रेटर डायमंड के नाम से भी जाना जाता है। अभी तक यहां मिले डायमंड की कुल संख्या 31 हजार तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anyone who want diamond can come Diamonds Mine near Murfreesboro in America

साल 1906 में इस खेत के मालिक जॉन हडलेस्टोन को दो चमकते हुए पत्थर मिले थे। जॉन को पता नहीं थी कि वो चमकते हुए पत्थर कोई मामूली चीज नहीं बल्कि डायमंड हैं। जब उसने इन चमकते हुए पत्थरों की जांच करवाई तो वह हैरान रह गया। वह चमकते हुए पत्थर डायमंड थे। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन एक डायमंड कंपनी को बेहद ऊंची कीमत पर बेच दी। तभी से इस जगह को व्यवसायिक क्षेत्र बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन जब इस काम में कोई कामियाबी नहीं मिली तो इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन
Anyone who want diamond can come Diamonds Mine near Murfreesboro in America

साल 1972 एक ऐसा समय था जब यह जमीन नेशनल पार्क के अंतर्गत आ गई। इसे अरकांसास डिपार्टमेंट ऑफ पार्क एंड टूरिज्म ने डायमंड कंपनी से खरीद लिया। जानकारी के लिए बता दें सबसे बड़ा डायमंड जिसका नाम 'अंकल सैम' रखा गया वह भी यहीं पर मिला था। अकल सैम अमेरिका में मिला अभी तक का सबसे बड़ा डायमंड है। यहां बहुत छोटे साइज के डायमंड अधिकतर संख्या में मिल जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed