{"_id":"573ab55f4f1c1b644eac7a1e","slug":"anchor-handed-a-sweater-to-cover-her-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: महिला एंकर को हाथ ढंकने के लिए दिया स्वेटर, मचा बवाल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वीडियो: महिला एंकर को हाथ ढंकने के लिए दिया स्वेटर, मचा बवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 May 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
महिला एंकर को लाइव शो के दौरान दिया स्वैटर
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक न्यूज चैनल पर मौसम की जानकारी देने के लाइव शो के दौरान साथी महिला एंकर को स्वेटर देना पुरुष एंकर को काफी महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है और आलोचनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के लॉस एंजेलिस के स्थानीय टीवी स्टेशन कीएलटीए में एक पुरुष एंकर ने अपनी साथी महिला एंकर को एक काले रंग का स्वेटर दिया, ताकि वह अपनी बांह ढक सकें। उस समय महिला साथी सुबह आठ बजे मौसम की जानकारी दे रही थीं।
विज्ञापन
साथी एंकर क्रिस ब्रूअस की तरफ से महिला एंकर लिबर्टा को स्वेटर दिए जाने पर वह भड़क गईं और नाराजगी भरे अंदाज में पूछा ये क्या हो रहा है? इस पर क्रिस ब्रूअस ने कहा कि उन्हें कई लोगों के ईमेल आ रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि अपनी साथी महिला एंकर को हाथ ढकने के लिए कुछ दे दें।
विज्ञापन
क्रिस ब्रूअस की इस प्रतिक्रिया पर महिला एंकर लिबर्टा चेन को गुस्सा आ गया और वह शो छोड़कर चली गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया और लोग चैनल से इस हरकत के लिए माफी मांगने को कहने लगे।
हालांकि, लिबर्टा चेन ने ट्वीट करके कहा कि उनके मन में चैनल के लिए कोई नाराजगी नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी लिखा कि केटीएलए के साथ उनका कोई विवाद नहीं है।