{"_id":"59da84de4f1c1b6f548b66fd","slug":"an-indian-american-entrepreneur-has-offered-to-build-mini-nuclear-reactors-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने भारत में लघु परमाणु ऊर्जा रिएक्टर बनाने की पेशकश की","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने भारत में लघु परमाणु ऊर्जा रिएक्टर बनाने की पेशकश की
Wed, 27 Mar 2019 07:49 PM IST
तिवारी अभिषेक
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख भारत में फास्ट ट्रैक लघु परमाणु रिएक्टरों को बनाने की पेशकश की है। न्यूजर्सी स्थित एसएमआरएलएलसी और होल्टेक इंटरनेशनल के संस्थापक व सीईओ कृश सिंह का मानना है कि भारत की ऊर्जा समस्याओं को दूर करने के लिए इनका मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि ये रिएक्टर काफी किफायती हैं और इन्हें दो साल के अंदर तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें: महान गणितज्ञ व्लादिमीर वोएवोदस्की का 51 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘नई पीढ़ी के छोटे परमाणु रिएक्टर 160 मेगावाट के उत्पादन के लिए हल्के पानी की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं और ये परमाणु ऊर्जा रियेक्टरों का आने वाला कल हैं। ये अधिक सुरक्षित और किफायती भी हैं।’ सिंह ने कहा कि नए रिएक्टरों के लिये महज कुछ एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है। इसके वातानुकूलित होने की वजह से इसे रेगिस्तान में भी स्थापित किया जा सकता है। परंपरागत रिएक्टरों में शीतलन के लिए काफी मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ती है जबकि इसके लिये ऐसा जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें: क्या फ्रांस लगा पायेगा भारत की परमाणु भट्ठियों में आग?
उनके मुताबिक, एक छोटे परमाणु रिएक्टर को बनाने में करीब एक अरब डॉलर की लागत आती है। उन्होंने कहा कि अगर इसे भारत में बनाया जाए तो यह लागत और कम होगी। भारत की ऊर्जा समस्याओं के लिये इस रिएक्टर को एक समाधान बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में इन रिएक्टरों को बनाकर उन्हें पूरे देश में वितरित किया जा सकता है।