फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Americans remain the main cause of tension is the presidential election

राष्ट्रपति चुनाव बन रहा अमेरिकियों में तनाव का मुख्य कारण

Tue, 18 Oct 2016 06:43 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Tue, 18 Oct 2016 06:43 AM IST
विज्ञापन
Americans remain the main cause of tension is the presidential election

सन 2016 में हो रहे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव आधे अमेरिकियों के लिए तनाव का मुख्य कारण बनता जा रहा है। इनमें से भी जो सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं, वे इससे अधिक प्रभावित हैं। इस हालिया शोध के अनुसार, पिछले कुछ सालों में हुआ यह सबसे प्रतिकूल माहौल के चुनावों में से एक है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का प्रतिदिन का कवरेज हर प्रकार की मास मीडिया पर हावी हो गया है। इस सर्वेक्षण को अमेरिकी मनोवैज्ञानिक संगठन (एपीए) ने 18 साल के ऊपर के 3,511 वयस्कों के बीच ऑनलाइन सर्वे कराया। 
विज्ञापन


इनमें से लगभग 52 फीसदी वयस्क अमेरिकियों ने माना कि 2016 का चुनाव बहुत ज्यादा या कुछ हद तक तनाव का मुख्य कारण बन गया है। एपीए के अभ्यास शोध और योजना के सहयोगी कार्यकारी निदेशक लिन बुफका ने कहा कि हमने देखा है कि अमेरिकी वयस्क वर्तमान चुनाव को लेकर तनाव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव को तनावपूर्ण मानने वालेे 55 फीसदी डेमोक्रेट हैं जबकि 59 फीसदी रिपब्लिकन हैं। दोनों ही पार्टियों में ऐसा महसूस करने वालों की संख्या को देखकर पता चलता है कि अमेरिकी चुनाव बहुत ज्यादा या कुछ हद तक तनाव का मुख्य कारण बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed