फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american State department denies that Rex Tillerson is being replaced

US: व्हाइट हाउस बोला- टिलरसन को 'हटाने' की खबरें गलत

Fri, 01 Dec 2017 02:32 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 01 Dec 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
american State department denies that Rex Tillerson is being replaced

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को हटाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा है कि टिलरसन विदेश मंत्रालय के साथ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि टिलरसन को हटाने की खबरें 'सच नहीं' हैं।

विज्ञापन


इससे पहले, अमरीकी मीडिया ने कहा था कि व्हाइट हाउस रेक्स टिलरसन की जगह मौजूदा सीआईए प्रमुख माइक पॉम्पियो को विदेश मंत्री बनाने पर विचार कर रहा है। हाल के दिनों में विदेश नीति को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के टिलरसन से मतभेद की खबरें आई थीं।
विज्ञापन


ऐसी खबरें भी थीं कि विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति को एक निजी बातचीत में 'मंदबुद्धि' तक कह दिया था। दूसरे मसलों के अलावा, उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों का रवैया अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी एपी ने खबर दी थी कि अब टिलरसन को हटाने पर विचार हो रहा है और गुमनाम सरकारी सूत्रों ने न्यूयॉर्क टाइम्स और वैनिटी फेयर से भी इस बारे में बात की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सीआईए प्रमुख माइक पॉम्पियो की कुर्सी रिपब्लिकन सीनेटर टॉम कॉटन को दी जा सकती है।

ट्रंप के उनके विदेश मंत्री के साथ मतभेद की खबरें काफी समय से हवा में हैं। विदेश मंत्री ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को काबू करने के लिए बहुपक्षीय परमाणु समझौते का बचाव किया था। जबकि अमरीकी राष्ट्रपति इस समझौते के खिलाफ अपनी राय जाहिर कर चुके हैं।


राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा था कि उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक संपर्क करके टिलरसन अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। टिलरसन को जनवरी में विदेश मंत्री बनाया गया था। अगर उन्हें पद से हटाया जाता है तो वह अमरीका के कुछ सबसे छोटे कार्यकाल वाले विदेश मंत्रियों में शुमार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed