फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american SC allows trump govt travel ban policy which could be applied on 6 muslim nations

US सुप्रीम कोर्ट का ट्रंप सरकार को समर्थन, 6 मुस्लिम देशों पर लग सकता है ट्रैवल बैन 

Tue, 05 Dec 2017 06:20 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
american SC allows trump govt travel ban policy which could be applied on 6 muslim nations
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप सरकार के ट्रैवल बैन का समर्थन किया है और साथ ही निर्देश दिए हैं कि इसे जल्द ही लागू किया जाए। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 में से 7 जजों ने इस फैसले पर अपनी रजामंदी जाहिर की है। इससे पहले निचली अदालतों ने इस बैन पर रोक लगाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


इस बैन की मार 6 मुस्लिम देशों पर पड़ने वाली है, जिनमें इरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, यमन और चैद का नाम शामिल है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बैन का समर्थन किया हो, लेकिन इसके सामने कई कानूनी चुनौतियां भी हैं।
विज्ञापन


दरअसल, निचली अदालतों ने बैन को इसलिए खारिज किया था क्योंकि इसे मुस्लिम विरोधी माना जा रहा था और इस ट्रंप की नीति भी करार दिया गया था। बता दें कि, डोनल्ड ट्रंप ने जनवरी 2017 में पदभार संभालते ही नई ट्रैवल पॉलिसी लागू की थी और एक्जीक्यूटिव ऑर्डर नंबर 13769 पर दस्तखत किए थे, जिसे अमेरिका में विदेशी आतंकियों के एंट्री रोकने वाला आदेश कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश पर अमेरिका की निचली अदालतों ने 6 मार्च को रोक लगा दी थी, छह देशों के नागरिकों को अमेरिका में घुसने से रोक दिया गया था। बता दें कि इससे पहले भी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को राहत देते हुए ट्रंप प्रशासन की शरणार्थियों को लेकर प्रतिबंध की नीति यथास्थिति बनाए रखने की अनुमति दे दी थी। 


पढ़ें: नॉर्थ कोरिया पर US का ट्रैवल बैन, अपने लोगों को देश लौटने के निर्देश

वहीं निचली अदालत ने अपने फैसले में शरणार्थियों को ढील देते हुए अक्टूबर से पहले अमेरिका में प्रवेश करने वाले 24,000 शरणार्थियों को रहने की अनुमति दी थी। विदेशों से आतंकवादियों की देश में एंट्री न हो पाए इसी के चलते ट्रंप सरकार ने यह फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed