{"_id":"590733df4f1c1bcf3a4422a7","slug":"american-president-donald-trump-s-advisor-sebastian-gorka-to-exit-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के एक अहम सलाहकार छोड़ेंगे 'ह्वाइट हाउस'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के एक अहम सलाहकार छोड़ेंगे 'ह्वाइट हाउस'
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 01 May 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
donald trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक अहम सलाहकार जल्द ही अपना पद छोड़ेंगे। ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन में आतंकरोधी सलाहकार के तौर पर शामिल हुए फॉक्स न्यूज के पूर्व आतंकरोधी विश्लेषक सेबेस्टियन गोरका आने वाले दिनों में अपना पद छोड़कर व्हाइट हाउस खाली कर देंगे।
विज्ञापन
गोरका को ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन द्वारा नेशनल सेक्यूरिटी काउंसिल के समानांतर कार्य करने के लिए गठित सलाहकार समिति स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव ग्रुप में एक अहम भूमिका निभाने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन ट्रंप प्रशासन के शुरुआती दिनों में ही यह समूह बेकार हो गया।
विज्ञापन
पिछले वर्ष रोनाल्ड रिगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर हथियार ले जाने के आरोप का सामना कर रहे गोरका नेशनल सेक्यूरिटी काउंसिल के लिए क्लियरेंस ले पाने में असमर्थ रहे थे।
विज्ञापन