{"_id":"5bb00c15867a557f6c0694cd","slug":"american-lawmakers-says-uighur-muslims-in-china-are-angry-about-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सांसद बोले- चीन में उइगर मुसलमानों पर चुप्पी आक्रोशित करने वाली","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सांसद बोले- चीन में उइगर मुसलमानों पर चुप्पी आक्रोशित करने वाली
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sun, 30 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
uighur muslims
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के सांसदों ने कहा है कि रोहिंग्या मुस्लिमों के समर्थन में वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व करने वाले पाकिस्तान, तुर्की और खाड़ी देशों की चीन में उइगर मुस्लिमों के दमन पर चुप्पी आक्रोशित करने वाली है।
इस मामले पर सांसद ब्रैड शर्मन ने बुधवार को संसदीय सुनवाई के दौरान कहा, ‘हमें खास तौर पर उन मुस्लिम देशों का नाम लेना चाहिए जिन्होंने कुछ नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे वह तुर्की हो, पाकिस्तान हो या खाड़ी देश हों, इन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए काफी कम प्रयास किए और उइगर मुस्लिमों की मदद करने से साफ पीछे हट गए।
चीन में उइगर एक अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय है। चीन के स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग में कथित तौर पर लगातार उइगर समुदाय का दमन हो रहा है। अमेरिकी सांसदों ने आरोप लगाया कि चीन उइगर मुस्लिमों का बड़े पैमाने पर दमन कर रहा है। कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पैनल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बात की विश्वसनीय रिपोर्ट्स हैं कि चीन ने 10 लाख उइगर मुसलमानों को खुफिया शिविरों में कैद कर रखा है।