{"_id":"8e33a987b3550db456eb59a51e1a2ece","slug":"american-foreign-minister-reachs-to-paris-isis-crisis-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस संकटः पेरिस पहुंचे जॉन केरी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस संकटः पेरिस पहुंचे जॉन केरी
Updated Sun, 14 Sep 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी मध्य पूर्व देशों के दौरे पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) को हराने के लिए व्यापक गठबंधन बनाने की कोशिशों के बाद पेरिस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इस चरमपंथी संगठन के खिलाफ कार्रवाई की योजना पर 10 अरब देशों समेत करीब 40 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं।
इराक़ी सुरक्षा को लेकर पेरिस में सोमवार को एक सम्मेलन होगा जिसमें लगभग 20 देशों के राजनयिक शामिल होंगे। केरी उसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेरिस पहुंचे हैं।
विज्ञापन
लेकिन ईरान को इस सम्मेलन में शामिल होने की दावत नहीं दी गई है। इसीलिए ईरान ने पेरिस सम्मेलन को 'दिखावे की घटना' करार दिया है।
ईरान के उपविदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान का कहना था, ''ईरान इस क्षेत्र में और पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ सचमुच की लड़ाई में इच्छुक है, इस तरह के चुनिंदा कामों में नहीं।''
विज्ञापन
पिछले सप्ताह ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया और इराक में आईएस के खिलाफ अपनी विस्तृत योजनाओं का एलान किया था।
आईएस का सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर कब्जा है और सीआईए का अनुमान है कि इस क्षेत्र में आईएस के करीब 30,000 लड़ाके हो सकते हैं।