फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american federal bank janet yellen barack obama

अमेरिकी केंद्रीय बैंक को 'मिलेगी पहली महिला चेयरमैन'

Wed, 09 Oct 2013 06:19 PM IST
Updated Wed, 09 Oct 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
american federal bank janet yellen barack obama

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जेनट येलन को अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व बैंक की प्रमुख के तौर पर नामांकित करेंगे, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। जेनट येलन अभी फ़ेडरल रिज़र्व बैंक की उप-प्रमुख हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी सीनेट से उनकी नियुक्ति की पुष्टि होने के बाद वो बेन बर्नान्के की जगह लेंगी। बर्नान्के पिछले आठ साल से फ़ेडरल रिज़र्व बैंक के प्रमुख हैं।

जेनट येलन बीते दो साल से फ़ेडरल रिज़र्व बैंक की उप प्रमुख हैं और उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई तो वो अमेरिकी केंद्रीय बैंक की प्रमुख बनने वाली पहली महिला होंगी।
विज्ञापन


जेनट येलन हार्वर्ड विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी प्रशासन में कई अहम पद संभाले हैं।

माना जाता है कि जेनेट येलन का ज़ोर बर्नान्के की तरह ही ब्याज दर कम रखकर रोज़गार बढ़ाने पर है, महंगाई की चिंता करने की जगह।

जेनेट येलन के नामांकन की संभावना पूर्व वित्त मंत्री लैरी समर्स के नाम वापस लेने के बाद से बनी हुई थी।

जेनेट येलन की नियुक्ति इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि दुनिया के 177 देशों के केंद्रीय बैंकों में 10 फ़ीसदी से भी कम की प्रमुख महिला हैं।

येलेन के पति जॉर्ज एकरलॉफ़ को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने जॉर्ज एकरलॉफ़ के साथ मिलकर कई शोध पत्र लिखे हैं। उनके बेटे ब्रिटेन के वॉरविक विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'गहरा अनुभव'
डेमोक्रेट सीनेटर चार्ल्स शमर का कहना है कि येलन को राजनीतिक समर्थन हासिल है और सीनेट उनकी नियुक्ति की पुष्टि "बड़े अंतर से" करेगी।

वहीं अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग समिति के चेयरमैन टिम जॉनसन का कहना है कि येलन को "गहरा अनुभव हासिल है।"।

येलन का सबसे ताज़ा अकादमिक कार्यानुभव कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय के साथ था।

कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय में उनके साथ काम कर चुकी लॉरा टायसन ने बीबीसी से कहा कि जेनेट येलन का नामांकन "शानदार ख़बर" है।

लॉरा ने कहा, "वो एक बहुत बढ़िया उम्मीदवार हैं, वो हुनर और अनुभव का शानदार मेल है। ऐसे समय में जबकि मौद्रिक नीति बहुत महत्वपूर्ण है उन्हें पूरी दुनिया में सम्मान हासिल है।"


फ़ेडरल रिज़र्व के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर के पूर्व सदस्य प्रोफ़ेसर रैंडी क्रोज़नर ने बीबीसी से कहा, "जेनेट येलेन जांची परखी हैं और वो आंकड़ों के आधार पर ये तय करेंगी कि बाज़ारों को मदद कब कम करनी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed