संपादक जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति को झुकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के पूर्व संपादक बेन ब्रेडली का 93 साल की उम्र में निधन हो गया।
उनकी गिनती अमेरिका के सबसे बेहतरीन संपादकों में होती है।
ब्रेडली उस समय में वाशिंगटन पोस्ट के संपादक थे, जब अखबार ने वाटरगेट स्कैंडल की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
उन्होंने अपने दो संवाददाताओं बॉब वुडवार्ड और कार्ल ब्रेनस्टाइन को वाटरगेट स्कैंडल के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के सहयोगियों के गैर कानूनी कामों में शामिल होने पर लगातार रिपोर्टिंग करने को कहा था।
इससे उठे विवाद के चलते ही निक्सन को नौ अगस्त, 1974 को अमेरिकी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
सरकार का सामना
ब्रेडली वाशिंगटन पोस्ट के 1968 से 1991 तक कार्यकारी संपादक रहे। इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को अमेरिका का सबसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र बना दिया।
साल 2013 में उन्हें अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान- प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
उन्हें सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था, "ब्रेडली ने वाशिंगटन पोस्ट को दुनिया का सबसे बेहतरीन अखबार बना दिया।"
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौ सेना का हिस्सा रहे ब्रेडली 1950 के दशक में पत्रकार बन गए थे।
वर्ष 1965 में वे वाशिंगटन पोस्ट के मैनेजिंग एडिटर बने। तीन साल बाद वे अखबार के एग्ज़क्यूटिव एडिटर बने। 1971 में उन्होंने पेंटागन पेपर्स को प्रकाशित करने का फैसला लिया था।