फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American doctors made the injured soldiers Man

घायल सैनिक को अमेरिकी डॉक्टरों ने बनाया मर्द, गलती से बम पर रख दिया था पैर 

Wed, 25 Apr 2018 05:55 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बाल्टिमोर
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बाल्टिमोर Updated Wed, 25 Apr 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
American doctors made the injured soldiers Man
Surgery
अफगानिस्तान में जारी सैन्य संघर्ष के दौरान अपना प्राइवेट पार्ट गंवा चुके एक अमेरिकी सैनिक के भीतर डॉक्टरों ने पीनस (लिंग) और स्क्रोटम (अंडकोश) का प्रत्यारोपण करने में सफलता पाई है। दुनिया में अपने किस्म की यह पहली सफल सर्जरी करने में डॉक्टरों को 14 घंटे से भी अधिक समय लगा। इससे पहले के चार लिंग प्रत्यारोपण मौजूदा ऑपरेशन से अलग रहे हैं।
विज्ञापन


यह चमत्कारिक सर्जरी अमेरिका के मैरीलैंड प्रांति स्थित बाल्टिमोर की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में 11 डॉक्टरों की एक टीम ने की है। टीम में नौ प्लास्टिक सर्जन और दो यूरोलॉजिकल डॉक्टर्स शामिल थे। सैनिक की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जब सैनिक बेहोशी से बाहर आया तो उसे महसूस हुआ कि वह पहले से अधिक सामान्य हो गया है। इस सैनिक ने अफगानिस्तान में गलती से एक बम पर पैर रख दिया था और तभी हुए विस्फोट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। यह सर्जरी 26 मार्च को की गई।
विज्ञापन


इससे पहले के चार लिंग प्रत्यारोपण में सिर्फ शरीर के एक अंग का ही प्रत्यारोपण हुआ था जबकि यह ऐसा पहला ऑपरेशन है जिसमें डॉक्टरों ने अंडकोश समेत आसपास के एब्डोमिनल क्षेत्र और कोशिकाओं के पूरे सेक्शन का प्रत्यारोपण किया है। कई साल तक शोध और मृत लोगों पर किए प्रयोगों के बाद डॉक्टरों ने यह सफल सर्जरी की है। डॉक्टरों ने आशा जताई है कि यह सेवानिवृत्त सैनिक अब दोबारा अपनी सामान्य जिंदगी जी सकेगा। डॉक्टरों के मुताबिक अंगदान करने वाले शख्स के टेस्टिकल्स को सैनिक में प्रत्यारोपित नहीं किया गया है। इस सर्जरी के लिए लिंग, अंडकोश और एब्डोमिनल दीवार एक ऐसे दानदाता से ली गई जिसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के प्लाल्टिक व रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी प्रमुख डॉ. डब्ल्यूपी एंड्रयू ली के मुताबिक मेडिकल भाषा में इस ऑपरेशन को वास्कुलराइज्ड कंपोजिट एलोट्रांसप्लांटेशन कहा जाता है। इसमें त्वचा, हड्डी, मांसपेशियां, रक्त वाहिकाएं और टेंडल सभी को बदला जाना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि अब सर्जरी के बाद उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह छह से 12 माह में पूरी तरह सामान्य क्रियाकलाप कर सकेगा। डॉ. ली ने कहा कि युद्ध के कुछ जख्म ऐसे होते हैं जिनका कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाता, जबकि अन्य मामलों में अंग काटने पड़ते हैं। इसलिए यह ऑपरेशन बेहद ही मुश्किल भरा और बारीक था, जो सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed