फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American couple wins 185 crore by math formulas lacuna in lottery system, Hollywood to make a film

गणित के फॉर्मूले और लॉटरी सिस्टम की खामी से जीते 185 करोड़ रुपये, अब हॉलीवुड बनाएगा फिल्म

Tue, 05 Feb 2019 12:30 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Feb 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
American couple wins 185 crore by math formulas lacuna in lottery system, Hollywood to make a film
जेरी सेलबी और उनकी पत्नी मार्ज
अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले एक सेवानिवृत दंपती ने नौ सालों के दौरान करीब 185 करोड़ रुपये लॉटरी से जीते। इतनी बड़ी रकम उन्होंने किसी हेराफेरी से नहीं, बल्कि गणित के फॉर्मूला और लॉटरी सिस्टम की एक छोटी सी खामी के कारण जीती। हाल में एक टीवी शो में सेलबी दंपती ने अपने जीवन की इस दिलचस्प कहानी का खुलासा किया। इससे प्रभावित होकर हॉलीवुड के फिल्ममेकर्स उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


81 साल के जेरी सेलबी और उनकी पत्नी मार्ज लॉटरी खेलने से पहले इवार्ट शहर में एक दुकान चलाते थे। 60 साल के हो जाने के बाद उन्होंने वह दुकान बेच दी और सेवानिवृत्त हो गए। साल 2003 में जब जेरी अपने पुराने दुकान में कुछ खरीदने के लिए लौटे तो उन्हें वहां विंडफॉल लॉटरी का एक ब्रोशर मिला। 
विज्ञापन


जेरी के मुताबिक, कॉलेज के समय वे गणित में काफी अच्छे थे। ऐसे में लॉटरी का ब्रोशर पढ़कर उन्हें इसमें दिलचस्पी हुई। जेरी को यकीन हो गया कि वह इस लॉटरी से पक्के तौर पर बड़ा फायदा कमा सकते हैं। वह भी आसान गणित से। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही उन्होंने पत्नी के साथ लॉटरी खरीदने और खेलने का निर्णय लिया। लॉटरी में जीत और पहले दो साल की कमाई से उन्होंने एक इनवेस्टमेंट कंपनी भी खोल ली। 

दूसरों को भी लॉटरी जीतने में की मदद

इसमें वे रिश्तेदारों और दोस्तों का पैसा लगाकर उन्हें भी लॉटरी जिताते थे। इसी बीच, लॉटरी में बिक्री की कमी के कारण विंडफॉल लॉटरी की दुकान बंद हो गई। इसके बाद 2012 तक उन्होंने मैसाच्यूसेट्स जाकर लॉटरी खेली। इन पैसों से उन्होंने 6 बच्चों, 14 नातियों और 10 परनातियों का खर्च उठाया। 

लॉटरी में जीत का फॉर्मूला निकाला

जेरी ने बताया कि लॉटरी जीतना आसान इसलिए था, क्योंकि इसमें 35 करोड़ रुपये की लिमिट रखी गई थी। यानी अगर लॉटरी की वैल्यू 35 करोड़ रुपये पहुंचने तक किसी के सभी छह नंबर ड्रॉ के नंबरों से मैच नहीं हुए, तो यह रकम उन लोगों के बीच बांटी जाती है, जिनके पांच, चार या तीन नंबर भी ड्रॉ से मैच हो जाते हैं। 


इस लॉटरी में जेरी ने पहली बार ढाई लाख रुपये के टिकट खरीदे। गणित का इस्तेमाल कर उन्होंने ढाई लाख रुपये ज्यादा कमाए। फिर 9 सालों तक वे लगातार मुनाफे में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed