{"_id":"175d094f5b58ba27946f46ebf348a010","slug":"america-will-take-initiative-for-peace-in-gaza-says-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओबामा करेंगे गजा में संघर्ष विराम कोशिशें","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अब ओबामा करेंगे गजा में संघर्ष विराम कोशिशें
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हमास के साथ इसराइल का 72 घंटे का संघर्ष विराम ज्यादा देर नहीं चल पाया और कुछ ही देर में समाप्त हो गया।
विज्ञापन
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वे दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम के लिए एक बार फिर प्रयास करेंगे।
इस बीच इसराइली बल अपने उस सैनिक की तलाश कर रहे हैं जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसे हमास ने बंधक बना लिया है। हमास ने इस खबर का खंडन या पुष्टि नहीं की है।
इसराइली सेना का कहना है कि 23 वर्षीय हेडर गोल्डिन उस वक्त लापता हो गए थे जब सेना चरमपंथियों की एक संदिग्ध सुरंग को नष्ट करने की कोशिश कर रही थी। वहीं दक्षिणी गजा पट्टी में लडाई के दौरान इसराइल के दो सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
गजा में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस घटना के फौरन बाद इसराइन ने बम गिराया जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए।
इससे पहले साल 2006 में भी फलस्तीनी चरमपंथियों ने इसराइल के एक सैनिक को बंधक बनाया था और उसे पांच वर्ष तक अपने कब्जे में रखा था।
हमास ने उसे नवम्बर 2011 में 1,000 फलस्तीनी कैदियों के बदले रिहा किया था।